Virendra Singh Hudeel

Virendra Singh Hudeel जयपुर, राजस्थान के रहने वाले एक युवा नेता है और वकालत का कार्य कर रहे हैं जयपुर में काफी समय से समाज सुधार का कार्य वीरेंद्र ने किया और वर्तमान में उठ रही रामायण के प्रति भारतीयों पर अपनी टिप्पणी दी

सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति के इस युग में लोग कुछ ज्यादा ही संवेदनशील हो गए हैं। कोई नई किताब आती है तो उस पर बवाल, नई फिल्म आती है तो उस पर बवाल हो जाता है। अगर बवाल करने को नया मुद्दा नहीं मिलता तो पुराने मुर्दे उखाड़े जाने लगते हैं। हिन्दी फिल्म पठान का बवाल थमा भी नहीं था कि अंधविश्वास को सनातन धर्म से जोड़ कर क्रांति का बिगुल बजा दिया गया। अंध विश्वास को सनातन धर्म की आत्मा बताने वाले बाबा अपने महाअभियान में निकले ही थे कि राजनीति के कई घाटों का पानी पी चुके सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने तुलसीदासकृत महाकाव्य ‘‘राम चरित मानस’’ पर ही हल्ला बोल दिया।

स्वामी प्रसाद मौर्य एक सुशिक्षित और अनुभवी राजनेता है। राजनीति के अलावा वकालत भी करते रहे हैं। वह नब्बे के दशक से सक्रिय राजनीति में हैं और उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री तथा प्रतिपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। लेकिन उनकी नजर अब गोस्वामी तुलसीदास के महाकाव्य ’’राम चरित मानस’’ पर पड़ी। स्वामी प्रसाद ने राम चरित मानस को बकवास बताते हुए उसकी कुछ चौपाइयां हटवाने तथा इस महाकाव्य को बैन करने की मांग कर डाली।

स्वामी प्रसाद का यह बीड़ा उठाना ही था कि उनके समर्थन में भी कुछ ‘लाइक माइंडेड’ लोग उतर गए। उन्होंने महाकाव्य की प्रतियां तक फूंक डाली। हालांकि समाजवादी पार्टी अपने इस धुरंधर नेता के बयान से स्वयं को अलग बता रही है। रामचरित मानस में संशोधन की बात भी हास्यास्पद ही है। क्योंकि यह कोई कानून की किताब नहीं जिसे संशोधित किया जाए या संविधान की धारा 370 की तरह उसकी भी कोई धारा हटा कर नई धारा जोड़ दी जाए। यह एक लोकसाहित्य है जो सीधे लोगों की धार्मिक भावनाओं से भी जुड़ी हुई है। लोकसाहित्य और धार्मिक प्रसंग लोगों के दिमाग में होते हैं जिन्हें दिमाग से ही हटाया जा सकता है।

’’रामचरित मानस’’ बस एक काव्य ही नहीं बल्कि सनातन धर्मावलम्बियों द्वारा भगवान के रूप में आराध्य राम की कथा है। इस महाकाव्य में मानवता की कल्पना, जिसमें उदारता, क्षमा, त्याग, निवैरता, धैर्य और सहनशीलता आदि सामाजिक शिवत्व के गुण अपनी पराकाष्ठा के साथ मिलते हैं। इसमें राम का सम्पूर्ण जीवन-चरित वर्णित हुआ है। इस महान कृति में ‘‘चरित’’ और ‘‘काव्य’’ दोनों के गुण समान रूप से मिलते हैं।

लखनऊ में पीजीआई के वृंदावन कालोनी में रविवार सुबह रामचरित मानस की प्रतियां फाड़ने के बाद जला दी गईं। प्रतियां जलाने वाले ओबीसी महासभा के पदाधिकारी हैं। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थन में नारेबाजी की और प्रतियां जलाई हैं। इस मामले में पीजीआई पुलिस ने जीडी में तस्करा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। प्रतियां जलाने का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है।

By manmohan singh

News editor and Journalist

होटल रूम में यूट्यूबर की दोनों प्रेग्नेंट बीवियों के बीच हुई लड़ाई, फिर हुआ ये सिंपल दिखने वाली ‘अहिल्या बाई’ को रियल लाइफ में देखा? लगती हैं ग्लैमरस शादीशुदा खेसारी लाल संग एक्ट्रेस ने किया रोमांस, मचाई तबाही लिपस्टिक लाइमलाइट से दूर रहती हैं सनी देओल की पत्नी, आपने ये फोटोज देखी क्या? रैंप वॉक करते हुए मुंह के बल गिरी 58 साल की सुपरमॉडल रणबीर कपूर को किस बात का एटीट्यूड? गुस्से में फेंका फैन का फोन रणबीर कपूर येलो शरारा पहने नव्या का सिंपल लुक, फैंस बोले यह लड़की करती है ऐसा मेकअप, देखते ही घूम जाएगा दिमाग! मॉडल की दुनिया दीवानी, लाखों लोग कर रहे तारीफ महिला ने दिया ‘सुपर बेबी’ को जन्म, वजन इतना कि डॉक्टर हुए हैरान महज 3 Km दूर ये 2 शहर, घड़ी में बदल जाते हैं 23 घंटे मसाबा की शादी में सालों बाद साथ दिखे विवियन रिचर्ड्स बेटी की वेडिंग पार्टी में साथ आए विवियन रिचर्ड्स बिहारी लड़के ने नीदरलैंड की लड़की से की शादी! बिहार: घर होने वाला था नीलाम, Youtube से कमाकर चुकाया लोन बिना घर और पैसों के पीयूष बंसल ने कैसे बनाई करोड़ों की कंपनी? बिकिनी में विदेशी बहू को देख इंडियन सास प्रेग्नेंट बीवी संग यूट्यूबर का डांस, ट्रोल्स बोले