• Latest
  • Trending
  • All
बाबा सिद्दीकी

बाबा सिद्दीकी: जिनकी इफ्तार पार्टी में सलमान-शाहरुख समेत कई सितारे शामिल, सुनील दत्त से भी हैं रिश्ता

अप्रैल 17, 2023
Design 20251203 151410 0000

दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”

दिसम्बर 3, 2025
IMG 20251029 175359

Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप

अक्टूबर 29, 2025
IMG 20251014 WA0070

लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!

अक्टूबर 15, 2025
IMG 20251004 WA0026

फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”

अक्टूबर 6, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20251004 171000 0000

मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च

अक्टूबर 4, 2025
IMG 20250909 WA0014

मां के लिए भोजपुरी का वो खूबसूरत गाना, जिसे गाकर पीएम मोदी भी हुए भावुक – सिंगर रातों-रात हुआ फेमस

सितम्बर 9, 2025
IMG 20250902 002921

“अगर हरियाणा में होता तो जवाब जनता देती” – अंजली राघव का पवन सिंह पर बड़ा बयान

सितम्बर 2, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20250827 130812 0000

सरकार कागज़ों पर किसानों की हितैषी, ज़मीनी हक़ीक़त – मेड़ता में हर साल फसल होती है बर्बाद, पंचायत ने खड़े किए हाथ?

अगस्त 27, 2025
IMG 20250825 WA0017

मेड़ता पंचायत की लापरवाही: तालाब का पानी बना किसानों की बरबादी का हथियार

अगस्त 26, 2025
IMG 20250807 WA0002

Success Story: लाखों की नौकरी छोड़ बन गए वेल्थ की रहस्यमयी दुनिया के ‘द्रोणाचार्य’, उंगलियों पर टिप्‍स सिखा बनाई पहचान

अगस्त 10, 2025
20250718 200520 0000

8 बार नंबर-1 बना इंदौर! लेकिन असली हीरो है ‘हो हल्ला’ वाला देवऋषि – जानिए कैसे बदली शहर की तक़दीर

जुलाई 19, 2025
IMG 20250712 003644

मिलिए मेहुल पुरोहित से, बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स (IGA) 2025 से किया सम्मानित!

जुलाई 12, 2025
  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें
शनिवार, दिसम्बर 13, 2025
  • Login
ख़बर हर दिन
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

बाबा सिद्दीकी: जिनकी इफ्तार पार्टी में सलमान-शाहरुख समेत कई सितारे शामिल, सुनील दत्त से भी हैं रिश्ता

by khabarhardin
अप्रैल 17, 2023
in मनोरंजन
0
बाबा सिद्दीकी

बाबा सिद्दीकी

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए और एक फिर से वह सुर्खियों में छाए हैं। बाबा सिद्दीकी वो शख्स हैं जिनकी इफ्तार पार्टी में फिल्मी सितारों की रौनक खूब रहती है। हालांकि, बाबा सिद्दीकी का सलमान खान से खास बॉन्डिंग है लेकिन एक कनेक्शन संजय दत्त से भी जुड़ा है।

एक बार फिर से बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी खूब सुर्खियों में है। हर साल रमजान के मौके पर होने वाली बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी की चर्चा खूब होती है और वजह है इस पार्टी में पहुंचने वाले सितारे। बॉलीवुड से लेकर टेलिविजन इंडस्ट्री तक के सितारों की इस इफ्तार पार्टी में गजब की धूम रहती है। इस बार भी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों का मेल यहां लगा नजर आया जिसमें सलमान खान से लेकर संजय दत्त शहनाज गिल, पलक तिवारी, गौहर खान, प्रीति जिंटा, रितेश और जेनिलिया देशमुख, मीरा राजपूत, सना खान जैसे कई सितारे शामिल हुए। सितारों से भरी ये इफ्तार पार्टी 16 मार्च की शाम को हुई, जिसके चर्चा अब तक हो रही है। जहां इस पार्टी से कई सितारों की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं वहीं लोग ये भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये बाबा सिद्दीकी हैं कौन, जो हर साल रमजान पर रखते हैं ये शानदार पार्टी। हालांकि, आप भले बाबा सिद्दीकी के बारे में पूरे साल में कोई खबर सुनें या फिर नहीं लेकिन जब रमजान का महीना आता है तो वो चर्चा में जरूर रहते हैं।

बाबा सिद्दीकी

Who Is Baba Siddique
बाबा सिद्दीकी को लोग बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी के नाम से भी जानते हैं। हालांकि, बाबा सिद्दीकी नाम से वो अधिक पॉप्युलर हैं। कहते हैं कि बाबा टीनेज लाइफ में ही साल 1977 में कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे और फिर वो नैशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया- INC के स्टूडेंट्स विंग्स का हिस्सा बनकर अलग-अलग आंदोलन में शामिल होते रहे। बाबा सिद्दीकी की पढ़ाई-लिखाई मुंबई के एमएमके कॉलेज से हुई है। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद बाबा 2 बार म्युनिसिपल कॉर्पोरेटर भी रह चुके हैं। बाबा इसके बाद 3 बार कांग्रेस पार्टी से महाराष्ट्र विधानसभा में एमएलए भी रह चुके हैं। बाबा की पॉप्युलैरिटी इसलिए भी काफी अधिक है क्योंकि मुंबई में उन्हें जन नेता के तौर पर लोग जानते हैं। दरअसल इसके पीछे वजह ये है कि कहते हैं कि बाबा हर वक्त अपने क्षेत्र के लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। कहते हैं कि उन्होंने अपने विधायक निधि का इस्तेमाल क्षेत्र के विकास कार्यों में किया जिसके कारण वह लोगों के बीच और ज्यादा पॉप्युलर हो गए हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पार्टी में पहुंचे तमाम सितारे

इस बार Baba Siddique की इफ्तार पार्टी में सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान, अंकिता लोखंडे, शहनाज गिल, शिल्पा शेट्टी, आयुष शर्मा और अर्पिता खान, सना खान, जय भानुशाली, रश्मि देसाई, करण सिंह ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह, संजय दत्त, हिना खान,तमन्ना भाटिया, मधुरिमा तुली, रकुल प्रीत सिंह, प्रतीक सहजपाल, ईशा गुप्ता, मोनालिसा जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।

सुनील दत्त को अपना आदर्श मानते हैं बाबा सिद्दीकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ,नेता बनने से पहले Baba Siddiqueअपने पिता अब्दुल रहीम सिद्दीकी के साथ उनके काम में हाथ बंटाया करते थे और ये काम था घड़ी बनाने का। धीरे-धीरे उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की और मुंबई युवा कांग्रेस के महासचिव बने और वो कांग्रेस नेता सुनील दत्त के करीब आए। कहते हैं यहीं से उनका इफ्तार पार्टी देने का सिलसिला भी शुरू हुआ। बताया जाता है कि बाबा सिद्दीकी सुनील दत्त को अपना आदर्श मानते थे। कहते हैं कि उन्हीं से प्रेरित होकर बाबा ने इफ्तार पार्टी की शुरुआत की। हालांकि, इसकी पॉप्य़ुलैरिटी बढ़ी तब से जब सलमान खान और शाहरुख खान के बीच कटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी के दौरान लड़ाई हो गई थी और कई साल तक सलमान और शाहरुख ने आपस में बात नहीं की थी। इसके बाद जब दोनों बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में पहुंचे तो बाबा ने ही दोनों के बीच सुलह करवाई। इसके बाद कई सालों तक एक-दूसरे से खफा चलने वाले सलमान और शाहरुख बाबा सिद्दीकी की ही पार्टी में गले मिलते नजर आए। कहते हैं कि इसी मुलाकात के बाद से शाहरुख और सलमान के रिश्ते आपस में सुधर गए।

सलमान खान से काफी क्लोज बॉन्डिंग

माना जाता है कि बाबा सिद्दीकी सलमान खान से काफी क्लोज बॉन्डिंग रखते हैं। इफ्तार पार्टी के अलावा भी दोनों की मुलाकात अक्सर होती रहती है। सलमान अक्सर मिलते-जुलते नजर आते रहते हैं। सलमान बाबा के साथ कई समाज सेवा वाले काम में भी जुड़े रहते हैं। बता दें कि साल 2020 और 2021 में हुए कोरोना लॉकडाउन के दौरान सलमान की टीम बाबा के बेटे जीशान सिद्दीकी के साथ मिलकर जरूरतमंद लोगों के खाने-पीने का इंतजाम किया था। इतना ही नहीं उस दौरान उन्होंने साथ मिलकर ऑक्सीजन से जूझते लोगों को भी मदद पहुंचाई थी।

सलमान के मुश्किल वक्त में हमेशा होते हैं साथ

बता दें कि जिस वक्त सलमान हिट ऐंड रन केस और काला हिरण मामले को लेकर उलझन में थे उन दिनों बाबा सिद्दीकी उनके मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े थे। कहते हैं कि जब भी सलमान खान के केस की सुनवाई होती है तो उस दौरान बाबा सिद्दीकी या तो कोर्ट रूम में उनके पास होते हैं या फिर परिवार के साथ खड़े होते हैं।

Tags: बाबा सिद्दीकी
ShareTweetPin
khabarhardin

khabarhardin

Journalist & Chief News Editor

  • दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”
  • Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप
  • लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!
  • फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”
  • मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च
ख़बर हर दिन

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि

Copyright © 2017 JNews.