Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

विजय चौहान और शिल्पी राज ने मिलकर गाया रेट्रो स्पेशल गाना, बॉलीवुड के एक और रेट्रो स्पेशल गाना “बदन पे सितारे” को सारेगामा हम भोजपुरी ने भोजपुरी में रीक्रियेट किया है, जो घंटे भर में लाखों व्यूज के साथ वायरल होने लगा है। साल 1969 में आई फिल्म प्रिंस का यह गाना भोजपुरी में भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यह गाना मो. रफी को समर्पित है, जिसे विजय चौहान और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। और इसे आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज किया गया है।

बॉलीवुड के गानों का भोजपुरी रीक्रियेशन भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने की मेकिंग सारेगामा स्टाइल में हुई है, जो इन दिनों भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सर्वाधिक लोकप्रियता हासिल कर रहा है।
अब बात गाना “बदन पे सितारे” की कर लें तो इसका गीत – संगीत बेहद सुरीला है और यही वजह है कि लोगों को यह बेहद पसंद आ रही है। इस गाने को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ना बताया कि हम अपने गानों में अक्सर कुछ न कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं। जो भोजपुरी के म्यूजिक लवर्स को भी पसंद आ रहा है। बड़े कलाकार हो या नवोदित कलाकार, प्रतिभा को उभारने और उनको मौका देने का नतीजा है कि आज सारेगामा हम भोजपुरी के सभी गाने को लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है।

आपको बात करें कि गाना “बदन पे सितारे” को विजय चौहान और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में कशिश सिंह हैं। गीतकार आकाश गुप्ता हैं। संगीतकार शुभम राज (SBR) हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। ईपी सितोष यादव हैं। कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं। डीओपी योगेश सिंह हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है।