• Latest
  • Trending
  • All
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर टीवी कलाकारों ने दिया शिक्षा के महत्व पर जोर!

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर टीवी कलाकारों ने दिया शिक्षा के महत्व पर जोर!

सितम्बर 8, 2023
IMG 20260228 WA0039

रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’

मार्च 2, 2026
IMG 20260130 WA0001

बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी

जनवरी 30, 2026
Sagwaan 20260117 061030 0000

बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!

जनवरी 17, 2026
IMG 20251227 014417

इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में

दिसम्बर 31, 2025
IMG 20251230 WA0000

राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें

दिसम्बर 30, 2025
Design 20251203 151410 0000

दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”

दिसम्बर 3, 2025
IMG 20251029 175359

Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप

अक्टूबर 29, 2025
IMG 20251014 WA0070

लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!

अक्टूबर 15, 2025
IMG 20251004 WA0026

फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”

अक्टूबर 6, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20251004 171000 0000

मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च

अक्टूबर 4, 2025
IMG 20250909 WA0014

मां के लिए भोजपुरी का वो खूबसूरत गाना, जिसे गाकर पीएम मोदी भी हुए भावुक – सिंगर रातों-रात हुआ फेमस

सितम्बर 9, 2025
IMG 20250902 002921

“अगर हरियाणा में होता तो जवाब जनता देती” – अंजली राघव का पवन सिंह पर बड़ा बयान

सितम्बर 2, 2025
  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें
मंगलवार, अप्रैल 21, 2026
  • Login
ख़बर हर दिन
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर टीवी कलाकारों ने दिया शिक्षा के महत्व पर जोर!

by khabarhardin
सितम्बर 8, 2023
in मनोरंजन, बॉलीवुड
0
अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर टीवी कलाकारों ने दिया शिक्षा के महत्व पर जोर!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, 8 सितंबर 2023: हर साल 8 सितंबर को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य साक्षरता के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना और वैश्विक निरक्षरता की चुनौतियों तथा उनसे निपटने के प्रयासों पर प्रकाश डालना है। भारत में यह दिन शिक्षा के प्रति हमारे देश के समर्पण को दोहराने, साक्षरता से जुड़ी चुनौतियों पर जागरूकता बढ़ाने और एक अधिक साक्षर और शिक्षित समाज की दिशा में संयुक्त प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए एक मंच का काम करता है।

इस दिन के सम्मान में एण्डटीवी के कलाकार साक्षरता के महत्व पर अपने विचार रख रहे हैं। इन कलाकारों में ‘एक महानायक-डा. बी. आर. आम्बेडकर के अथर्व (नन्हें भीमराव), ‘दूसरी माँ‘ की नेहा जोशी (यशोदा), ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ की गीतांजली मिश्रा (राजेश सिंह) और ‘भाबीजी घर पर हैं‘ के आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा) शामिल हैं।

‘एक महानायक-डा. बी. आर. आम्बेडकर‘ में नन्हें भीमराव आम्बेडकर की भूमिका निभा रहे अथर्व ने बताया, ‘‘निजी सशक्तिकरण और सामाजिक विकास में साक्षरता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। डा. बी. आर. आम्बेडकर ने सामाजिक प्रगति और व्यक्तिगत सशक्तिकरण के लिए साक्षरता के महत्व पर बहुत जोर दिया था। उनका मानना था कि उत्पीडित समुदायों का उत्थान साक्षरता से ही हो सकता है और वे अपने अधिकारों को समझने तथा प्रताड़ना के खिलाफ लड़ने के लिए समर्थ बन सकते हैं। बाबासाहेब के लिए साक्षरता उपेक्षा और शोषण के चक्र को तोड़ने का एक साधन थी, जो ज्यादा समावेशी और बराबरी वाला समाज निर्मित कर सकती है। उन्होंने शिक्षा एवं साक्षरता को भारत में जाति-आधारित भेदभाव और असमानता की श्रृंखला तोड़ने वाले आवश्यक साधनों के रूप में देखा था। उन्होंने निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा की हिमायत की थी, ताकि पिछड़े लोग लोकतंत्रिक प्रक्रिया में पूरी तरह से भाग ले सकें और समाज में अपना उचित स्थान पा सकें।’’

‘दूसरी माँ‘ में यशोदा की भूमिका निभा रहीं नेहा जोशी ने कहा, ‘‘साक्षरता एक कुंजी है, जो सशक्तिकरण का दरवाजा खोलती है। यह लोगों को अपने विचार और आइडियाज स्पष्ट तरीके से प्रकट करने और समाज में सक्रियता से शामिल होने के लिए सशक्त करती है। साक्षरता के माध्यम से आप अपना पक्ष रख सकते हैं, सूचित फैसले कर सकते हैं और दुनिया में अर्थपूर्ण तरीके से भागीदार बन सकते हैं।’’

‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में राजेश सिंह की भूमिका निभा रहीं गीतांजली मिश्रा ने कहा, ‘‘अपने मूल स्वभाव में साक्षरता ज्ञान का सेतु है। यह लोगों को जानकारी पाने की शक्ति देती है, जिससे उनके लिए अवसर बढ़ते हैं, वे सीखते हैं और उन मौकों का लाभ उठा लेते हैं, जो अन्यथा उनकी पहुँच में नहीं होते। साक्षरता लोगों को ऐसे साधन देती है, जो तेजी से पेचीदा हो रहे हैं और परस्पर संबद्ध संसार में चलना आसान बनाते हैं।’’

आखिर में, ‘भाबीजी घर पर हैं‘ में विभूति नारायण मिश्रा की भूमिका निभा रहे आसिफ शेख ने कहा, ‘‘साक्षरता का महत्व पढ़ने और लिखने की योग्यता पाने से कहीं अधिक है, वह तार्किक चिंतन को बढ़ावा देती है। लिखित सामग्री विश्लेषण की कुशलताएं बढ़ती हैं, विवेक को प्रोत्साहित करती है और सवाल करने वाली सोच को बढ़ावा देती है। साक्षरता के माध्यम से लोग जानकारी का मूल्यांकन कर सकते हैं, मान्यताओं को चुनौती दे सकते हैं और ऐसी बातचीत में रचनात्मक योगदान दे सकते हैं, जो समाज को आकार देती है। साक्षरता से लोग शिक्षित हो सकते हैं, ज्ञान पा सकते हैं और अपना तार्किक चिंतन बढ़ा सकते हैं, जो कि आधुनिक जीवन की जटिलताओं के अनुकूल बनने के लिए जरूरी है।’’

**देखिए ‘एक महानायक-डा. बी. आर. आम्बेडकर’ रात 8ः00 बजे, ‘दूसरी माँ’ रात 8ः30 बजे, ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 10ः00 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं’ रात 10ः30 बजे, हर सोमवार से शंक्रवार, सिर्फ एण्डटीवी पर!**

यह साक्षरता दिवस का अवसर हमें याद दिलाता है कि शिक्षा और साक्षरता का महत्व हमारे समाज के विकास में कितना महत्वपूर्ण है, और यह एक मजबूत और समृद्ध भविष्य की दिशा में कई संभावनाओं का दरवाजा खोल सकता है।

Tags: अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस
ShareTweetPin
khabarhardin

khabarhardin

Journalist & Chief News Editor

  • रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’
  • बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी
  • बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!
  • इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में
  • राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें
ख़बर हर दिन

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि

Copyright © 2017 JNews.