आम्रपाली दुबेआम्रपाली दुबे

Mandap Trailer: भले ही आज दुनिया आधुनिक हो गई है। बेटियां देश दुनिया में गौरव की मिशाल पेश कर रही हैं, लेकिन आज भी समाज में दहेज प्रथा का चलन देखने को मिलता है और बेटियों को आज भी इसके दुष्परिणाम झेलने को मिलते हैं। कुछ इसी संवेदनशील विषय को लेकर एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. के बैनर से निर्मित और सांसद सह अभिनेता दिनेशलाल यादव निरहुआ व खूबसूरत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म “मंडप” का निर्माण किया गया है,

ट्रेलर आज एस आर के म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर बेहद यूनिक लग रहा है जिसका रन टाइम 3 मिनट और 45 सेकंड है। फिल्म के निर्माता रौशन सिंह हैं। जबकि सह निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं। इस फिल्म के निर्देशक आनंद सिंह हैं।

फिल्म मंडप के ट्रेलर की शुरुआत मशहूर अभिनेता संजय पांडे और सुशील सिंह के उस संवाद से होता है जिसमें अपने बेटे की शादी के लिए दहेज की बात कर रहे होते हैं। सामाजिक और पारिवारिक मानदंडों के इर्द-गिर्द बनी इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली की शादी हो जाती है लेकिन दहेज की मार यहां आम्रपाली को झेलनी पड़ती है।

वर पक्ष यानी निरहुआ के परिवार वालों द्वारा दहेज की डिमांड पर अपने पिता की संपत्ति को गिरवी देख अम्रपाली दुबे में राइफल लेकर निरहुआ के ऊपर तान देती है और निरहुआ को होस्टेज बना लेती है। इसके बाद क्या होता है उसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। ट्रेलर में देश प्रथा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को लेकर सार्थक संवाद भी देखने को मिल रहे हैं। वहीं फिल्म के गाने भी एक से बढ़कर एक नजर आ रहे हैं।

कुल मिलाकर देखा जाए तो भोजपुरी फिल्म “मंडप” एक विशुद्ध भोजपुरी घर परिवार की कहानी है। यह बड़े कैनवास की फिल्म है। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, श्रद्धा नवल, संतोष श्रीवास्तव, सुजान सिंह, विद्या सिंह, जोया खान, सोनू पांडे, बब्लू खान, ऋतु चौहान, पल्लवी कोली, स्वीटी सिंह, शोना पांडे, सौम्या पांडे, महिमा सिंह, सनी शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। लेखक मनोज पांडे हैं। संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव, अरबिंद तिवारी, उमा लाल यादव हैं।डीओपी साहिल जे अंसारी और एडिटर जीतेंद्र सिंह “जीतू” हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, कला राजीव शर्मा और पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं।रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है।पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।

Enable Notifications OK No thanks