भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर सबों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाली यूनिक फिल्मों की पहचान रखने वाले अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म “एक था जोकर” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में 30 सितंबर 2023 को होने वाला है। यह जानकारी फिल्म के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा की ओर से दी गई।

उन्होंने बताया कि दर्शकों के डिमांड पर इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में 30 सितंबर को “भोजपुरी सिनेमा” पर संध्या 7 बजे से किया जाएगा। इस फिल्म को दर्शक वापस से रविवार को सुबह 10 बजे से देख सकेंगे। फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। यश कुमार ने खास तौर पर इस फिल्म के लिए दर्शकों से अपील की है और कहा है कि अभी से वे अपना टाइम सुरक्षित कर लें। यह एक खूबसूरत और मनोरंजक फिल्म देखने का सुनहरा मौका है।

आपको बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज के साथ ही भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर खलबली मचा दी थी, जिसके बाद से लगातार इस फिल्म को रिलीज करने की बात चल रही थी। अब फायनली यह फिल्म सीधे दर्शकों के घरों तक भोजपुरी सिनेमा के माध्यम से पहुँचने को तैयार है, जिसको लेकर यश कुमार ने कहा कि हमारा मकसद मूलतः फिल्म को दर्शकों के बीच ले जाना है। टीवी भी उसका एक सशक्त माध्यम है। इसलिए हम अपनी फिल्म को टीवी पर रिलीज कर रहे हैं।

फिल्म “एक था जोकर” के निर्माता यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं, जबकि निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। इन्होंने कथ्य प्रधान के अच्छी फिल्म बनाई है, जो आपको ट्रेलर देख कर भी महसूस होगा।

विदित हो कि यश कुमार एंटरटेनमेट प्रस्तुत फिल्म “एक था जोकर” में यश कुमार और स्मृति सिन्हा के साथ विनोद मिश्रा, अमित शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा, शेखर मधुर व धरम हिंदुस्तानी हैं। कहानी यश कुमार और पटकथा एवं संवाद एस. के. चौहान का है। कैमरामैन जहांगीर सैय्यद और संकलन गुर्जंट सिंह का है। एक्शन प्रदीप खड़का, नृत्य प्रवीण शेलार और कला अवधेश राय का है। पीआरओ रंजन सिन्हा, प्रोमो एडिटर एम. फैज़ल रियाज़, कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह, डिज़ाइन नर्सू, पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो (विजय-दिनेश) हैं।

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।