• Latest
  • Trending
  • All
बड़ी खबर : जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर निलंबित, हो सकती है गिरफ्तारी !

जयपुर में मेयर मुनेश गुर्जर की गिरफ्तारी के डर से नदारद, ACB को मिली 12 जमीन पट्टों की फाइलें

अगस्त 6, 2023
IMG 20251029 175359

Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप

अक्टूबर 29, 2025
IMG 20251014 WA0070

लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!

अक्टूबर 15, 2025
IMG 20251004 WA0026

फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”

अक्टूबर 6, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20251004 171000 0000

मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च

अक्टूबर 4, 2025
IMG 20250909 WA0014

मां के लिए भोजपुरी का वो खूबसूरत गाना, जिसे गाकर पीएम मोदी भी हुए भावुक – सिंगर रातों-रात हुआ फेमस

सितम्बर 9, 2025
IMG 20250902 002921

“अगर हरियाणा में होता तो जवाब जनता देती” – अंजली राघव का पवन सिंह पर बड़ा बयान

सितम्बर 2, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20250827 130812 0000

सरकार कागज़ों पर किसानों की हितैषी, ज़मीनी हक़ीक़त – मेड़ता में हर साल फसल होती है बर्बाद, पंचायत ने खड़े किए हाथ?

अगस्त 27, 2025
IMG 20250825 WA0017

मेड़ता पंचायत की लापरवाही: तालाब का पानी बना किसानों की बरबादी का हथियार

अगस्त 26, 2025
IMG 20250807 WA0002

Success Story: लाखों की नौकरी छोड़ बन गए वेल्थ की रहस्यमयी दुनिया के ‘द्रोणाचार्य’, उंगलियों पर टिप्‍स सिखा बनाई पहचान

अगस्त 10, 2025
20250718 200520 0000

8 बार नंबर-1 बना इंदौर! लेकिन असली हीरो है ‘हो हल्ला’ वाला देवऋषि – जानिए कैसे बदली शहर की तक़दीर

जुलाई 19, 2025
IMG 20250712 003644

मिलिए मेहुल पुरोहित से, बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स (IGA) 2025 से किया सम्मानित!

जुलाई 12, 2025
IMG 20250624 WA0021

पृथ्वी तिवारी और रक्षा गुप्ता की फिल्म “छाया” की शूटिंग शुरू हो गई कुशीनगर में

जून 26, 2025
  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें
सोमवार, नवम्बर 3, 2025
  • Login
ख़बर हर दिन
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
Home राज्य राजस्थान जयपुर

जयपुर में मेयर मुनेश गुर्जर की गिरफ्तारी के डर से नदारद, ACB को मिली 12 जमीन पट्टों की फाइलें

by khabarhardin
अगस्त 6, 2023
in जयपुर, राजस्थान
0
बड़ी खबर : जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर निलंबित, हो सकती है गिरफ्तारी !

बड़ी खबर : जयपुर हेरिटेज मेयर मुनेश गुर्जर निलंबित, हो सकती है गिरफ्तारी !

0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Jaipur Heritage Mayor : महापौर मुनेश गुर्जर गिरफ्तारी के डर से नदारद हैं। निवास पर सर्च में एसीबी को 12 जमीन पट्टों की फाइलें मिली हैं। शनिवार सुबह से गाड़ी लेकर निकली मेयर का मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है।

जयपुर हेरिटेज नगर निगम की निलंबित की गईं मेयर मुनेश गुर्जर गिरफ्तारी के डर से गायब हैं। उनके निवास पर सर्च में एसीबी को 12 जमीनों के पट्टों की फाइलें मिली हैं। इनमें दो पट्टों की फाइलें और दो लाख रुपये रिश्वत प्रकरण से जुड़ी बताई जा रही हैं। नगर निगम ऑफिस की फाइलें घर पर मिलना भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है। एसीबी टीम के उनके निवास से जाने के कुछ देर बाद ही शनिवार सुबह खुद की गाड़ी लेकर मेयर घर से निकली थीं, उसके बाद से मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है।

जयपुर के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि दो नगर निगम हेरिटेज और ग्रेटर हैं। दोनों में OBC की महिला महापौर चुनी गईं। दोनों के पति, करप्शन और पॉलिटिक्स में शामिल रहे। विवादों में आई दोनों महिला महापौर निलम्बित हो चुकीं हैं। मुनेश गुर्जर कांग्रेस से हैं। जबकि ग्रेटर की मेयर बीजेपी से हैं। दोनों महापौर के खिलाफ गंभीर मुकदमें अलग-अलग वक़्त में दर्ज हुए। खास बात यह भी है कि दोनों मेयर की निगम आयुक्त और अपनी पार्टी के नेताओं से पटरी नहीं बैठी।

मेयर मुनेश गुर्जर
मेयर मुनेश गुर्जर

रात 1:45 बजे आदेश निकालकर निलंबित किया

राजस्थान सरकार ने नगर निगम हेरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर को शनिवार-रविवार की रात 1:45 बजे आदेश निकालकर निलंबित कर दिया। पट्टे जारी करने की एवज में पैसे लेने के मामले में उनके पति सुशील गुर्जर के साथ मेयर मुनेश गुर्जर की भूमिका प्रथम दृष्टया संलिप्तता वाली मानी गई है, क्योंकि फाइलों पर साइन करने की पावर मेयर को ही थी। बिना उनके साइन उनके पति यह काम अकेले नहीं कर सकते थे। जांच के बाद मामले में मेयर मुनेश गुर्जर की बर्खास्तगी के साथ ही गिरफ्तारी भी हो सकती है। एसीबी पूछताछ के लिए निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर को बुला सकती है।

मंत्री खाचरियावास और विधायक रफीक खान रात को सीएम से मिलने पहुंचे

इस मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और विधायक रफीक खान भी रात 10:30 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने उनके निवास पहुंचे थे। उन्होंने सीएम को पूरे मामले की जानकारी दी और मेयर गुर्जर के घर से 40 लाख रुपये मिलने की जानकारी भी एसीबी और मंत्री-विधायक के जरिए सीएम तक पहुंची। सीएम आवास से जब स्वायत्त शासन विभाग के आला अधिकारियों के पास फोन पहुंचे, तो आनन-फानन में आधी रात मेयर के निलंबन आदेश जारी किए गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात लगातार कहते आए हैं, इस इम्प्लीमेंटेशन में आदेश जारी किए गए, जिसका एक बड़ा मैसेज जनता में गया है कि भ्रष्टाचारी कोई भी हो, उसे पार्टी के आधार पर रिलीफ नहीं दिया जा सकता है। खुद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी प्रेस वार्ता करके यही बात कही थी।

मुनेश गुर्जर से पार्षदों के साथ समर्थक नेताओं का भी किनारा

मुनेश गुर्जर के खिलाफ हेरिटेज नगर निगम के 44 पार्षद उतर आए हैं, जिन्होंने कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के निवास पर जाकर मुलाकात की और मेयर गुर्जर को बर्खास्त करने की मांग रखी है। खुद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि पार्षदों ने कहा है अगर उन्हें बर्खास्त नहीं किया गया, तो पार्षद इस्तीफा दे देंगे, क्योंकि उनकी बदनामी होती है। मंत्री खाचरियावास ने कहा मेरे कहने पर यह मुनेश गुर्जर को मेयर बनाया गया था, वो वोट से मेयर नहीं बनी। मैंने ही उनका नाम दिया था, जिसे स्वीकार किया गया। लेकिन उन्होंने हमारी इज्जत की धज्जियां उड़ा दी। मैंने, विधायक रफीक खान और विधायक अमीन कागजी ने मिलकर एसीबी के सामने सबूत भी दिए, जिसका जवाब आज मिला है।

Tags: Jaipur Heritage Mayorमुनेश गुर्जर
ShareTweetPin
khabarhardin

khabarhardin

Journalist & Chief News Editor

  • Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप
  • लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!
  • फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”
  • मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च
  • मां के लिए भोजपुरी का वो खूबसूरत गाना, जिसे गाकर पीएम मोदी भी हुए भावुक – सिंगर रातों-रात हुआ फेमस
ख़बर हर दिन

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि

Copyright © 2017 JNews.