बीकानेर , राजस्थान: अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ मुंबई या दिल्ली के लोग ही डिजिटल दुनिया में बड़ा नाम कमा सकते हैं, तो मिलिए मेहुल पुरोहित से। राजस्थान के छोटे से शहर बीकानेर के इस लड़के ने जून 2025 में कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।
दरअसल, हाल ही में मुंबई में हुए प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड्स (IGA) 2025 में मेहुल पुरोहित को ‘बेस्ट ब्रांड रेपुटेशन मैनेजमेंट एजेंसी’ का अवार्ड मिला है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह सम्मान उन्हें किसी और ने नहीं, बल्कि खुद बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपने हाथों से दिया। उनकी ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहे हैं।
लेकिन सवाल उठता है कि ये मेहुल पुरोहित हैं कौन? और उनकी कहानी इतनी खास क्यों है?
मेहुल का जन्म 8 फरवरी 2001 को बीकानेर में हुआ था। उनकी लाइफ इतनी आसान नहीं रही। उनके सिर से उनके पिता का साया बहुत पहले ही उठ गया था। ऐसे में उनकी मां, मधु पुरोहित ने अकेले ही पूरे घर को संभाला। अपनी मां के संघर्ष को देखकर मेहुल ने ठान लिया था कि वो कुछ बड़ा करके दिखाएंगे। वो अपनी मां को ही अपना सबसे बड़ा गुरु मानते हैं, जिन्होंने हर मुश्किल में उनका साथ दिया।

मेहुल की पढ़ाई बीकानेर के ही रमेश इंग्लिश स्कूल और प्लैनेट ऑफ कॉमर्स से हुई। इसके बाद उन्होंने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया। लेकिन उनकी असली पढ़ाई तो 11वीं क्लास में ही शुरू हो गई थी, जब उन्होंने फ्री में गूगल और यूट्यूब से ग्राफिक डिजाइनिंग और डिजिटल मार्केटिंग का हुनर सीखा।
साल 2021 में, उन्होंने अपनी खुद की कंपनी ‘मल्टीफेज डिजिटल’ शुरू की। आज उनकी कंपनी डिजिटल ब्रांडिंग, इन्फ्लुएंसर मैनेजमेंट और बड़े-बड़े ब्रांड्स के लिए कैंपेन चलाने में एक्सपर्ट है। उनकी मेहनत और क्रिएटिव अप्रोच का ही नतीजा है कि आज वो बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लेकर बड़े-बड़े कॉर्पोरेट ब्रांड्स के भरोसेमंद पार्टनर बन चुके हैं।
तमन्ना भाटिया से सम्मान पाना मेहुल के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। यह दिखाता है कि कैसे एक छोटे शहर का लड़का, बिना किसी गॉडफादर के सिर्फ अपने टैलेंट के दम पर इतनी बड़ी कामयाबी हासिल कर सकता है। मेहुल की कहानी उन सभी युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत रखते हैं।











