• Latest
  • Trending
  • All
IMG 20231117 091554

&TV के शो ‘अटल’ में नेहा जोशी बनेंगी कृष्णा देवी वाजपेयी!

नवम्बर 17, 2023
IMG 20260228 WA0039

रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’

मार्च 2, 2026
IMG 20260130 WA0001

बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी

जनवरी 30, 2026
Sagwaan 20260117 061030 0000

बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!

जनवरी 17, 2026
IMG 20251227 014417

इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में

दिसम्बर 31, 2025
IMG 20251230 WA0000

राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें

दिसम्बर 30, 2025
Design 20251203 151410 0000

दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”

दिसम्बर 3, 2025
IMG 20251029 175359

Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप

अक्टूबर 29, 2025
IMG 20251014 WA0070

लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!

अक्टूबर 15, 2025
IMG 20251004 WA0026

फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”

अक्टूबर 6, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20251004 171000 0000

मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च

अक्टूबर 4, 2025
IMG 20250909 WA0014

मां के लिए भोजपुरी का वो खूबसूरत गाना, जिसे गाकर पीएम मोदी भी हुए भावुक – सिंगर रातों-रात हुआ फेमस

सितम्बर 9, 2025
IMG 20250902 002921

“अगर हरियाणा में होता तो जवाब जनता देती” – अंजली राघव का पवन सिंह पर बड़ा बयान

सितम्बर 2, 2025
  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें
बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Login
ख़बर हर दिन
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
Home मनोरंजन बॉलीवुड

&TV के शो ‘अटल’ में नेहा जोशी बनेंगी कृष्णा देवी वाजपेयी!

by khabarhardin
नवम्बर 17, 2023
in बॉलीवुड, मनोरंजन
0
IMG 20231117 091554
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

&TV द्वारा अपने नये शो ‘अटल‘ की घोषणा के बाद से ही इंडस्ट्री में इसके प्रमुख किरदारों को निभाने के लिये चुने जाने वाले कलाकारों को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस शो में स्वर्गीय प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन के अनसुने पहलुओं को प्रदर्शित किया जायेगा। हाल ही में टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री नेहा जोशी को छोटे अटल की मां कृष्णा देवी वाजपेयी का किरदार निभाने के लिये चुना गया है।

यूफोरिया प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित इस शो में अटल के एक लीडर के रूप में उभरने वाले सालों को गहराई से दिखाया जायेगा, जिन्होंने भारत की तकदीर लिखने में एक बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारत में ब्रिटिश शासन की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में अटल बिहारी वाजपेयी के बचपन की कहानियां दिखाई जायेंगी और उन घटनाओं, मान्यताओं एवं चुनौतियों पर रौशनी डाली जायेगी, जिन्होंने उन्हें एक लीडर के रूप में गढ़ा।

img 20231117 0915332276813946598213756



अपने किरदार के बारे में विस्तार से बताते हुये नेहा जोशी ने कहा, ‘‘नन्हें अटल की मां कृष्णा देवी वाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका को निभाने का मौका पाकर मैं कितना गौरवान्वित महसूस कर रही हूं, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। इतिहास और राजनीति कृष्णा देवी का पैशन है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने पति वाजपेयी जी की एक समर्पित समर्थक भी बनीं। अपने परिवार में सामंजस्य को बरकरार रखना उनकी जिंदगी का मिशन है और वह अपने पति के हर फैसले में पूरी दृढ़ता से उसके साथ खड़ी है। अपने दृढ़ संकल्प और गहरी धार्मिक प्रतिबद्धता के साथ वह चुपचाप ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का विरोध करती है और पूरे उत्साह के साथ भारत की आजादी की कामना करती है। कृष्णा वह आधार है, जिस पर उसका बेटा निर्भर है और उसकी अथक दृष्टि एवं यथास्थिति पर सवाल उठाने की प्रवृत्ति उसे अपनी मां से ही विरासत में मिली है। वह अपने विचारों को शायद दुनिया के सामने व्यक्त नहीं कर पाये, लेकिन उसकी दिली-तमन्ना है कि वह अपने प्यारे वतन भारत को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त होता देखे। अपने परिवार के प्रति उसकी अडिग प्रतिबद्धता, औपनिवेशिक शासन के खिलाफ अनकहा विरोध और अपने बेटे का भविष्य बनाने में उसकी प्रभाशाली भूमिका कृष्णा के किरदार को असाधारण बनाती है।‘‘

नेहा जोशी ने ‘अटल‘ की कहानी के बारे में बताते हुये आगे कहा, ‘‘इस शो की कहानी नन्हें अटल के अपनी मां के साथ संबंधों को बयां करेगी, जो उसकी मान्यताओं, मूल्यों और विचारों से काफी गहराई से प्रभावित थी।

एक ओर, भारत ब्रिटिश राज का गुलाम बना हुआ था और दूसरी ओर देश संपत्ति, जाति और भेदभाव को लेकर आंतरिक संघर्ष एवं विभाजन भी झेल रहा था। अटल की मां ने एक अखंड भारत का सपना देखा था और अटल की आंखों में भी अपनी मां के सपने को पूरा करने का ख्वाब बसा था। इस शो में अटल बिहारी वाजपेयी के एक विनम्र बच्चे से लेकर भारत के एक सबसे प्रमुख नेता बनने तक की एक प्रेरणादायक कहानी दखाई जायेगी।‘‘

नेहा जोशी को कृष्णा देवी वाजपेयी के रूप में देखिये ‘अटल‘ में, 5 दिसंबर से रात 8ः00 बजे सिर्फ एण्डटीवी पर!

Tags: &TVनेहा जोशी
ShareTweetPin
khabarhardin

khabarhardin

Journalist & Chief News Editor

  • रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’
  • बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी
  • बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!
  • इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में
  • राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें
ख़बर हर दिन

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि

Copyright © 2017 JNews.