• Latest
  • Trending
  • All
Athelete Coach Naveen Rao

Athlete Coach Naveen Rao – हरियाणे का छोरा सै लट्ठ गाड़ देगा… चोट ने किया घायल तो जिद, जोश और जुनून से बदली किस्मत

फ़रवरी 9, 2023
IMG 20260130 WA0001

बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी

जनवरी 30, 2026
Sagwaan 20260117 061030 0000

बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!

जनवरी 17, 2026
IMG 20251227 014417

इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में

दिसम्बर 31, 2025
IMG 20251230 WA0000

राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें

दिसम्बर 30, 2025
Design 20251203 151410 0000

दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”

दिसम्बर 3, 2025
IMG 20251029 175359

Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप

अक्टूबर 29, 2025
IMG 20251014 WA0070

लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!

अक्टूबर 15, 2025
IMG 20251004 WA0026

फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”

अक्टूबर 6, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20251004 171000 0000

मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च

अक्टूबर 4, 2025
IMG 20250909 WA0014

मां के लिए भोजपुरी का वो खूबसूरत गाना, जिसे गाकर पीएम मोदी भी हुए भावुक – सिंगर रातों-रात हुआ फेमस

सितम्बर 9, 2025
IMG 20250902 002921

“अगर हरियाणा में होता तो जवाब जनता देती” – अंजली राघव का पवन सिंह पर बड़ा बयान

सितम्बर 2, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20250827 130812 0000

सरकार कागज़ों पर किसानों की हितैषी, ज़मीनी हक़ीक़त – मेड़ता में हर साल फसल होती है बर्बाद, पंचायत ने खड़े किए हाथ?

अगस्त 27, 2025
  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें
सोमवार, फ़रवरी 2, 2026
  • Login
ख़बर हर दिन
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
Home खेल

Athlete Coach Naveen Rao – हरियाणे का छोरा सै लट्ठ गाड़ देगा… चोट ने किया घायल तो जिद, जोश और जुनून से बदली किस्मत

by Sunil Kumar Verma
फ़रवरी 9, 2023
in खेल
0
Athelete Coach Naveen Rao

Athelete Coach Naveen Rao

0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Athlete Coach Naveen Rao Struggle Story : कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के लिए 2017 में ट्रायल चल रहा था। हर एथलीट ट्रायल में दम-खम दिखाने के लिए जोर लगा रहा था। इन्हीं एथलीटों में एक नाम था नवीन। वेटलिफ्टर नवीन दो बार के ओपन टूर्नामेंट में स्टेट चैंपियन रह चुके थे और उन्हें पूरा भरोसा था कि कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए न केवल वह क्वॉलिफाइ कर लेंगे, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में मेडल जीतकर तिरंगा भी फहराएंगे।

मन-मस्तिष्क में सपने हिलोरे मार रहे थे, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था। ट्रायल से 15 दिन पहले चोट लगी और नवीन के सपने चकनाचूर हो गए। बावजूद इसके नवीन ने हार नहीं मानी और अब वह सफल फिटनेस ट्रेनर हैं।

हरियाणे का छोरा बना महाराष्ट्र का चैंपियन
नवीन की कहानी भी बड़ी रोचक है। हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर महेंद्रगढ़ जिले में एक छोटे गांव में जन्मे नवीन अपने सपनों को साकार करने के लिए महाराष्ट्र पहुंचे। वैसे तो हरियाणा पहलवानों की खान कहा जाता है, लेकिन उन्होंने वेटलिफ्टिंग चुनी।
2013 में स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया तो गोल्ड मेडल जीता। 62 किलोग्राम वेट कैटिगरी में हिस्सा लेते हुए स्नैच में 113 kg और क्लीन एंड जर्क में 143 kg वजन उठाते हुए सोना अपने गले में लटकाया तो घर वाले फूले नहीं समाए।

Athlete Coach Naveen Rao

पिता की हसरत थी बेटा हरियाणे में लट्ठ गाड़े
गांव में नवीन को भी लोग पहलवान ही कहते थे। पिता बीर सिंह तो बेटे को दुनिया पर छाते हुए देखना चाहते थे। करियर आगे बढ़ा तो नवीन अब सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रहना चाहते थे। सबसे अहम बात यह है कि घर के बाहर आप कितना भी सफल हों, लेकिन जो खुशी घर में अपनों के बीच सक्सेस पाने की होती है उसका स्वाद अलग ही होता है। इस बारे में नवीन कहते हैं, ‘मैंने महाराष्ट्र से घर आया तो पिता ने कहा कि हरियाणा में भी तो स्टेट चैंपियनशिप होती है। यहां भी तो लड़ (टूर्नामेंट खेल सकते हो) सकते हो।’

हरियाणा चैंपियन बना तो CWG की तैयारी शुरू की
उन्होंने खास बातचीत में बताया, ‘पिता के सपोर्ट के बाद मैंने भी अपने घरेलू स्टेट से टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का फैसला किया। 2016 में हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल जीता। इस बार मैंने 67 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया था। यहां स्नैच में 120 kg और क्लीन एंड जर्क में 145 kg वजन उठाया था, जिसने मुझे गोल्ड मेडल दिलाया।’

नवीन कहते हैं- दो बार अलग-अलग राज्यों में स्टेट चैंपियन बनने के बाद मन में नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर चैंपियन बनने की इच्छा थी। एक ही वर्ष बाद 2017 में कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के लिए ट्रायल होने वाला था। मैं भी तैयार था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। दरअसल, मैं वेट बढ़ाने की कोशिश कर रहा था और कामयाब भी हो रहा था। मैं जानता था कि अब तक स्टेट चैंपियनशिप थी, लेकिन अब इंटरनेशनल के लिए मुझे खुद को तैयार करना था।

ट्रायल से 15 दिन पहले लगी चोट
ट्रायल के लिए 15 दिन रह गए थे कि जिम में वर्कआउट के दौरान घुटना मुड़ गया। वह अपनी चोट के समय को याद करते हुए कहा- वेटलिफ्टर के लिए घुटना और कमर सबसे महत्वपूर्ण होता है। मुझे घुटने में ही चोट आई थी। लिगामेंट इंजरी हुई तो लगा अभी 15 दिन हैं रिकवर हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मैं ट्रायल में हिस्सा नहीं ले सका। दिल में इस बात का दुख था कि मैं दरवाजे तक पहुंचकर ठिठक गया था। CWG तो निकल गया। मैंने वापसी की और 2018 स्टेट चैंपियनशिप में एक बार फिर चैंपियन बना, लेकिन लिगामेंट की चोट पीछा नहीं छोड़ रही थी। वजन बढ़ाते ही चोट उभर आती।

‘हरियाणे का छोरा सै लट्ठ गाड़ देगा…’
नवीन कहते हैं- हमारे यहां कहावत है ना ‘हरियाणे का छोरा सै लट्ठ गाड़ देगा…’ बस इसी को मन में बसाया और इंटरनेशनल चैंपियन की इच्छा धूमिल होते देख ट्रेनर बनने की सोची। खिलाड़ी के लिए खेल ही सबकुछ होता है। उन्हें उसके अलावा कुछ नहीं आता। मेरे साथ भी ऐसा ही था। मैं भी फिटनेस ट्रेनर बना। हालांकि, एक बात जो नवीन को अन्य ट्रेनरों से अलग करती है वह यह कि फिटनेस ट्रेनिंग करने वाला अगर एथलीट है तो वह उससे पैसे नहीं लेते हैं। हां अगर कोई फिटनेस के लिए ट्रेनिंग लेता है तो 20-25 हजार रुपये चार्ज करता हूं। इससे मेरा घर भी चलता है और प्रोफेशनल एथलीटों को ट्रेनिंग देकर चैंपियन बनते देखता हूं तो लगता है कि मैं खुद चैंपियन बना हूं। नवीन अब तक 15 ऐसे एथलीटों के कोच रह चुके हैं, जिन्होंने स्टेट और नेशनल्स में मेडल जीते हैं।

Tags: Athelete Coach Naveen Rao
ShareTweetPin
Sunil Kumar Verma

Sunil Kumar Verma

Sunil Kumar Verma - पत्रकार और समाचार संपादक

  • बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी
  • बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!
  • इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में
  • राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें
  • दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”
ख़बर हर दिन

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि

Copyright © 2017 JNews.