• Latest
  • Trending
  • All
Film chhatrapati

Film Chatrapathi: पटना आए सुपर स्टार साईं श्रीनिवास और नुसरत ने किया फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने की अपील

मई 8, 2023
IMG 20260228 WA0039

रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’

मार्च 2, 2026
IMG 20260130 WA0001

बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी

जनवरी 30, 2026
Sagwaan 20260117 061030 0000

बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!

जनवरी 17, 2026
IMG 20251227 014417

इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में

दिसम्बर 31, 2025
IMG 20251230 WA0000

राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें

दिसम्बर 30, 2025
Design 20251203 151410 0000

दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”

दिसम्बर 3, 2025
IMG 20251029 175359

Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप

अक्टूबर 29, 2025
IMG 20251014 WA0070

लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!

अक्टूबर 15, 2025
IMG 20251004 WA0026

फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”

अक्टूबर 6, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20251004 171000 0000

मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च

अक्टूबर 4, 2025
IMG 20250909 WA0014

मां के लिए भोजपुरी का वो खूबसूरत गाना, जिसे गाकर पीएम मोदी भी हुए भावुक – सिंगर रातों-रात हुआ फेमस

सितम्बर 9, 2025
IMG 20250902 002921

“अगर हरियाणा में होता तो जवाब जनता देती” – अंजली राघव का पवन सिंह पर बड़ा बयान

सितम्बर 2, 2025
  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें
मंगलवार, अप्रैल 21, 2026
  • Login
ख़बर हर दिन
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

Film Chatrapathi: पटना आए सुपर स्टार साईं श्रीनिवास और नुसरत ने किया फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने की अपील

by रंजन सिन्हा
मई 8, 2023
in बिहार, Movie Review, मनोरंजन
0
Film chhatrapati

Film chhatrapati

0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Film Chatrapathi : बॉलीवुड एक्शन पैक्ड Film Chatrapathi 12 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसको लेकर आज पटना में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें इस फिल्म के अभिनेता दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपर स्टार साईं श्रीनिवास बेल्लमकोंडा और खूबसूरत अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने पत्रकारों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘छत्रपति’ एक बेहतरीन फिल्म है।

Table of Contents

  • फिल्म प्रमोशन को पटना आए साईं श्रीनिवास और नुसरत ने भोजपुरी फिल्म करने की जाहिर की इच्छा
  • साईं श्रीनिवास ने कहा – दर्शकों के प्यार ने मुझे बनाया स्टार, फिल्म को भी कराएंगे हिट
  • नुसरत ने कहा – पटना के लिट्टी चोखा और लोगों ने जीता दिल

इस फिल्म को काफी बड़े स्केल पर बनाया गया है और इसे एसएस राजामौली के पिता और अनुभवी लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा हैं, जिन्हें आरआरआर, बाहुबली सीरीज और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में उल्लेखनीय काम के लिए जाने जाते हैं। इसलिए पटना – बिहार के लोगों से अपील है हमारी फिल्म को थियेटर में जाकर देखें।

Film chhatrapati
Film Chatrapathi

फिल्म प्रमोशन को पटना आए साईं श्रीनिवास और नुसरत ने भोजपुरी फिल्म करने की जाहिर की इच्छा

वहीं, साईं श्रीनिवास बेल्लमकोंडा ने फिल्म में अपनी भूमिका और पटना आने के अनुभव को भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि पटना के लोग मुझे पसंद आए और यहाँ का लिट्टी चोखा भी मजेदार था। पहली बार बिहार आया हूँ। लोगों से यहाँ खूब प्यार मिला है। हैदराबाद से दूर पटना जैसे शहरों में लोगों की दीवानगी ने मुझे प्रभावित किया है। एक बात कहूँ, दर्शकों के प्यार की वजह से ही मुझे छत्रपति मिला है, इसलिए हमारी फिल्म को सभी सिनेमाघरों में जाकर देखें। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाषा मेरे लिए कोई बैरियर नहीं है। रवि किशन के साथ मैंने फिल्म किया है। उनके रेफरेंस से भोजपुरी की कुछ फिल्में देखी है। अगर अच्छी कहानी वाली फिल्म मिली तो जरूर करना चाहूँगा। हिंदी भाषा को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदी स्कूल में सेकेंड भाषा थी। हिंदी लिखना पढ़ना आता है, लेकिन बोलने का अभ्यास नहीं। लेकिन फिल्म छत्रपति में वो भी सीखने को मिला।

साईं श्रीनिवास ने कहा – दर्शकों के प्यार ने मुझे बनाया स्टार, फिल्म को भी कराएंगे हिट

साईं श्रीनिवास बेल्लमकोंडा ने कहा कि फिल्म छत्रपति में मेरी भूमिका बेहद चुनौतीपूर्ण है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी। Film Chatrapathi यह मेरी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। इसमें एक्शन,ड्रामा और रोमांस है, जिसे दर्शक बेहद पसंद करने वाले हैं। छत्रपति में बेहद जबरदस्त तरीके से हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टंट सीन फिल्मायें गये हैं। छत्रपति मेरे लिए कई मायनों में एक खास फिल्म है। वीवी विनायक ने मुझे मेरे तेलुगु डेब्यू में निर्देशित किया था और अब वह मेरे बॉलीवुड डेब्यू के भी निर्देशक हैं। वह मेरे लकी चार्म रहे हैं। उनके क्राफ्ट से मैंने बहुत कुछ सीखा है। उनके साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा है।

नुसरत ने कहा – पटना के लिट्टी चोखा और लोगों ने जीता दिल

फिल्म को लेकर अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने कहा कि “Film Chatrapathi” मेरी पहली पैन इंडिया फिल्म है और इस फिल्म में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा है। श्रीनिवास बेलमकोंडा के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था। छत्रपति एक्शन पैक्ड एंटरटेनर फिल्म है जिसे सभी वर्ग के दर्शक बेहद पसंद करने वाले है। नुसरत ने कहा कि मुझे लोगों ने मराठी, दक्षिण भारत आदि क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के लिए पूछा था। आज भोजपुरी के लिए भी पूछा गया। तो मैं यही कहूँगी कि मैं हर भाषा की फिल्म में काम करना चाहती हूँ। मैंने आर आर आर और बाहुबली जैसी फिल्में देखी थी, लेकिन आईडिया नहीं था, वे लोग कैसे फिल्म बनाते हैं। फिर मुझे यह फिल्म ऑफर हुई और इसमें मैंने सब बेहद करीब से देखा। इसलिए, यदि कोई फिल्म अच्छी है तो वह हर जगह पसंद की जा रही है, तो जरूर किसी भी भाषा में फिल्म करूंगी। उन्होंने कहा कि पटना मैं पहली बार आई हूँ। यहाँ रियल फैंस से मुलाकात हुई। पटना की यात्रा मेरे लिए सफल रही।

उल्लेखनीय है कि वी. वी. विनायक द्वारा निर्देशित और वी. विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) प्रस्तुत ‘छत्रपति’, एस.एस. राजामौली की फिल्म का आधिकारिक रीमेक है जिसमे प्रभास लीड रोल में नज़र आये थे। इस फिल्म में भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 मई 2023 को देश भर में रिलीज़ होगी।

Tags: Film ChatrapathiNushrratt BharucchaSreenivas Bellamkonda
ShareTweetPin
रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।

  • रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’
  • बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी
  • बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!
  • इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में
  • राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें
ख़बर हर दिन

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि

Copyright © 2017 JNews.