• Latest
  • Trending
  • All
IMG 20240717 WA0020

विधान परिषद में रूपेश पाण्डेय की दावेदारी: क्या ब्राह्मण वोट बैंक की राजनीति?

जुलाई 17, 2024
IMG 20260130 WA0001

बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी

जनवरी 30, 2026
Sagwaan 20260117 061030 0000

बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!

जनवरी 17, 2026
IMG 20251227 014417

इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में

दिसम्बर 31, 2025
IMG 20251230 WA0000

राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें

दिसम्बर 30, 2025
Design 20251203 151410 0000

दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”

दिसम्बर 3, 2025
IMG 20251029 175359

Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप

अक्टूबर 29, 2025
IMG 20251014 WA0070

लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!

अक्टूबर 15, 2025
IMG 20251004 WA0026

फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”

अक्टूबर 6, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20251004 171000 0000

मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च

अक्टूबर 4, 2025
IMG 20250909 WA0014

मां के लिए भोजपुरी का वो खूबसूरत गाना, जिसे गाकर पीएम मोदी भी हुए भावुक – सिंगर रातों-रात हुआ फेमस

सितम्बर 9, 2025
IMG 20250902 002921

“अगर हरियाणा में होता तो जवाब जनता देती” – अंजली राघव का पवन सिंह पर बड़ा बयान

सितम्बर 2, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20250827 130812 0000

सरकार कागज़ों पर किसानों की हितैषी, ज़मीनी हक़ीक़त – मेड़ता में हर साल फसल होती है बर्बाद, पंचायत ने खड़े किए हाथ?

अगस्त 27, 2025
  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें
बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Login
ख़बर हर दिन
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
Home राज्य बिहार

विधान परिषद में रूपेश पाण्डेय की दावेदारी: क्या ब्राह्मण वोट बैंक की राजनीति?

by khabarhardin
जुलाई 17, 2024
in बिहार
0
IMG 20240717 WA0020
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: चम्पारण के मशहूर युवा समाजसेवी रूपेश पाण्डेय इस बार विधान परिषद के सदस्य बन सकते हैं। पिछले लोकसभा चुनावों में सीतामढ़ी संसदीय क्षेत्र से देवेश चन्द्र ठाकुर के जीत जाने के कारण तिरहुत स्नातक क्षेत्र की विधान परिषद की सीट खाली हुई है। इस सीट पर एनडीए की तरफ से कई सारे दावेदार हैं, लेकिन देवेश चंद्र ठाकुर के इस्तीफा के कारण खाली हुई इस सीट पर ब्राह्मण जाति का हक बनता है। ऐसे में बिजनेसमैन रूपेश पांडेय बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं। इसी महीने इस स्नातक क्षेत्र सीट के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

रूपेश पाण्डेय का कहना है कि प्रदेश के बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए वे कुछ करना चाहते हैं क्योंकि इन पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं में भरपूर ऊर्जा है और वे इसका सदुपयोग राज्य के विकास में करना चाहते हैं। यदि इनको समुचित व्यवस्थाएं मिलीं तो निश्चित ही बदलाव आएगा।

बिहार विधान परिषद में सदस्यों का विस्तार होने जा रहा है। कुछ सीटें खाली हुई हैं, उन्हें भरने की प्रक्रिया में इस बार किसी बड़े राजनीतिक दल के सिंबल पर व्यवसायी व समाजसेवी रूपेश पाण्डेय को बिहार विधान परिषद का सदस्य बनाया जा सकता है। बिहार के चम्पारण के रहने वाले, बेहद कम उम्र में सफलता पाकर रूपेश पाण्डेय आजकल बिजनेस जगत में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

रूपेश पाण्डेय कम उम्र में ही बड़े सपने लेकर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में आए थे। उनकी दिली इच्छा देश के लिए कुछ बेहतरीन करके बड़ा आदमी बनने की थी और किस्मत को भी शायद इन्हें बड़ा मुकाम दिलाना था, इसीलिए उन्होंने धीरे-धीरे ही सही अपने लक्ष्य को केंद्रित कर एक व्यवसाय करना शुरू कर दिया। कम उम्र में ही कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके रूपेश पाण्डेय व्यवसाय जगत में एक जाना-पहचाना युवा नाम है जिसने अपनी प्रतिभा के दम पर इस व्यवसायिक जगत में एक बेहतरीन मुकाम बेहद कम समय में बनाया है।

कुछ ही समय में उनकी कंपनी ने बाजार में अच्छी खासी पकड़ बना ली और रूपेश पाण्डेय कम ही समय में एक सफल व्यवसायी बनकर उभर पड़े। अपने व्यवसाय के साथ-साथ समाज सेवा में भी रूपेश पाण्डेय का सपना था कि देश के हर तबके को बेहतर सामाजिक सुविधाएं मिल सकें। इसलिए उन्होंने कहा कि यदि भारत सरकार चाहे तो उनके साथ मिलकर वे कुछ योजनाओं को हकीकत में धरातल पर ला सकते हैं। फिर उन्होंने अपने गृह राज्य के विकास को संकल्पित होकर बिहार का रुख किया।

रूपेश पाण्डेय ने बिहार के विकास के लिए पटना का रुख किया और इन्होंने अपने कुछ बेहतरीन प्रपोजल को बिहार सरकार के सामने भी प्रस्तुत किया। उनके इसी विजन को शायद बिहार सरकार अपने दूरदर्शिता के चलते भुनाना चाहती है और एक सफल और युवा व्यवसायी को बिहार विधान परिषद भेजकर उनके द्वारा बिहार की जनता के लिए बेहतरीन योजनाओं को जनहित में उपलब्ध कराने की योजना को धरातल पर लाना चाहती है।

सूत्रों के मुताबिक, महात्मा गांधी के चम्पारण सत्याग्रह से काफी प्रभावित रूपेश पाण्डेय ने हाल-फिलहाल इस मुद्दे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वह कहते हैं कि हम सिर्फ अपने बिहार के विकास को लक्षित करके मेहनत करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि हमारा बिहार भी देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान को लेकर जाना जाए। यहाँ के युवाओं में शिक्षा के साथ संस्कार भी प्रचुर मात्रा में है। फिर हमारे पास राजनीति के सबसे बड़े गुरु चाणक्य हुआ करते थे, हमने दुनिया को आर्यभट्ट दिया था, जिनकी वजह से आज गणित की गणना पूरे विश्व में होती है। आज भी हमारे पास राजनीतिक दूरदर्शिता वाले बड़े-बड़े नेता उपलब्ध हैं जो बिहार का नाम एक बार फिर से देश-दुनिया में बुलंद कर रहे हैं। हमें उनके साथ ही कदमताल करके बिहार को अग्रणी बनाना है और हम उसी दिशा में लगातार प्रयास कर भी रहे हैं।

उच्च शिक्षा प्राप्त किए हुए रूपेश पाण्डेय अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के बारे में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा भरपूर सुनाई दे रही है कि वे जल्द ही बिहार विधान परिषद के युवा सदस्य बन सकते हैं।

Tags: रूपेश पाण्डेय
ShareTweetPin
khabarhardin

khabarhardin

Journalist & Chief News Editor

  • बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी
  • बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!
  • इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में
  • राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें
  • दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”
ख़बर हर दिन

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि

Copyright © 2017 JNews.