• Latest
  • Trending
  • All
Presentation2.pptx 20250228 143705 0000

घर-घर पढ़ाया ट्यूशन, बेची कॉमिक्स, पर जारी रखी पढ़ाई, अब खबरों की करते हैं ‘सर्जरी’, मिलिए इस डॉक्‍टर से

फ़रवरी 28, 2025
IMG 20260130 WA0001

बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी

जनवरी 30, 2026
Sagwaan 20260117 061030 0000

बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!

जनवरी 17, 2026
IMG 20251227 014417

इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में

दिसम्बर 31, 2025
IMG 20251230 WA0000

राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें

दिसम्बर 30, 2025
Design 20251203 151410 0000

दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”

दिसम्बर 3, 2025
IMG 20251029 175359

Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप

अक्टूबर 29, 2025
IMG 20251014 WA0070

लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!

अक्टूबर 15, 2025
IMG 20251004 WA0026

फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”

अक्टूबर 6, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20251004 171000 0000

मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च

अक्टूबर 4, 2025
IMG 20250909 WA0014

मां के लिए भोजपुरी का वो खूबसूरत गाना, जिसे गाकर पीएम मोदी भी हुए भावुक – सिंगर रातों-रात हुआ फेमस

सितम्बर 9, 2025
IMG 20250902 002921

“अगर हरियाणा में होता तो जवाब जनता देती” – अंजली राघव का पवन सिंह पर बड़ा बयान

सितम्बर 2, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20250827 130812 0000

सरकार कागज़ों पर किसानों की हितैषी, ज़मीनी हक़ीक़त – मेड़ता में हर साल फसल होती है बर्बाद, पंचायत ने खड़े किए हाथ?

अगस्त 27, 2025
  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें
मंगलवार, फ़रवरी 3, 2026
  • Login
ख़बर हर दिन
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश लखनऊ

घर-घर पढ़ाया ट्यूशन, बेची कॉमिक्स, पर जारी रखी पढ़ाई, अब खबरों की करते हैं ‘सर्जरी’, मिलिए इस डॉक्‍टर से

by Sunil Kumar Verma
फ़रवरी 28, 2025
in लखनऊ
0
Presentation2.pptx 20250228 143705 0000
0
SHARES
60
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: डॉ.अमित शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार, भाषाविद् और शिक्षाविद् हैं। उन्होंने बचपन में कॉमिक्स बेचकर और ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई का खर्च उठाया। आज वह एक सफल करियर का आनंद ले रहे हैं। डॉ. शुक्ला ने पत्रकारिता और जनसंचार में पीएचडी की है। उन्हें इस क्षेत्र में 17 साल से ज्‍यादा का अनुभव है। अभी वह टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (TIL) से जुड़े हुए हैं। डॉ. अमित शुक्‍ला दैनिक जागरण, शिमला यूनिवर्सिटी और कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने हजारों लेख लिखे, संपादित और अनुवाद किए हैं। उन्होंने लाइव प्रोग्राम्‍स की एंकरिंग भी की है। वह कुशल लिंग्विस्‍ट भी हैं और कई भाषा समाधान प्रदान करने वाली संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने कई विश्वविद्यालयों में पत्रकारिता भी पढ़ाई है। डॉ. अमित शुक्ला की कहानी संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक कहानी है।

संघर्ष में बीता बचपन
डॉ. अमित शुक्ला का जन्म 8 अगस्त 1983 को हुआ। उनका बचपन काफी संघर्षों भरा रहा। एक बड़े परिवार में पले-बढ़े डॉ. शुक्ला पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। उनके पिता परिवार के एकमात्र कमाने वाले थे। पिता पर परिवार की पूरी जिम्‍मेदारी थी। तीन बहनों और दो बेटियों की शादी के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो गई। ऐसे मुश्किल हालात में अमित ने अपने पिता का पूरा साथ दिया। जिस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते हैं, उस उम्र में अमित घर-घर जाकर ट्यूशन पढ़ाने लगे थे। इससे न केवल उनकी स्कूल की फीस निकलती थी, बल्कि घर के खर्च में भी मदद मिलती थी। अपने भाई के साथ मिलकर उन्होंने कॉमिक्स भी बेचीं और वीडियो गेम भी चलाया। घर के बाहर सब्‍जी मंडी का शोर और पढ़ाई-लिखाई का कोई माहौल न होने के बावजूद उनका ध्‍यान शिक्षा पूरी करने से कभी नहीं हटा। बॉटनी और केमिस्ट्री में BSc करने के बाद उन्होंने 2008 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में MA किया। उनकी शिक्षा यहीं नहीं रुकी। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से 2019 में पत्रकारिता और जनसंचार में पीएचडी भी पूरी की। उनके शोध का विषय था- Innovations in Hindi Dailies with reference to Technology and Content यानी हिंदी दैनिकों में तकनीकी और सामग्री के संदर्भ में नवाचार।

img 20250228 1446135159742140752386080

ऐसे हुई करियर की शुरुआत
डॉ. शुक्ला का पत्रकारिता का करियर दैनिक जागरण से शुरू हुआ। पहले वह बतौर फ्रीलांसर इसकी फीचर टीम से जुड़े। कुछ समय के लिए ‘डीएलए’ नाम के टैबलॉयड में काम करने के बाद वह 2008 से दैनिक जागरण, नोएडा में सेंट्रल डेस्क का अहम हिस्‍सा बन गए। 2017 तक उन्‍होंने यहां अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्‍ट्रीय और बिजनेस डेस्क पर काम करने का मौका मिला। उन्होंने यहां संपादन, कॉपी राइटिंग, स्क्रिप्टिंग, वॉयस-ओवर, फोटो रिफाइनिंग और समाचार अनुवाद जैसे काम किए। जागरण के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली लेख लिखे। चाहे वे सामाजिक, आर्थिक या विश्लेषणात्मक लेख हों, उन्होंने सभी क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी। उन्हें राजनीति से लेकर मनोरंजन, बिजनेस से लेकर शहरी विकास तक विविध विषयों को कवर करने का मौका मिला। जागरण प्रकाशन लिमिटेड (JPL) के विभिन्न उपक्रमों में विस्तार के साथ उन्होंने अपनी सक्रिय भागीदारी के कारण बहुत कुछ सीखा। वह जागरण वीडियो के लिए वॉयस-ओवर भी देते थे। उन्हें फीचर डेस्क पर काम करने का भी मौका मिला। इससे उनके लेखन कौशल में और निखार आया। उनके सैकड़ों लेख प्रकाशित हुए।

डिजिटल मीडिया में भी बनाई पहचान
डॉ. अमित शुक्ला का अनुभव सिर्फ प्रिंट मीडिया तक ही सीमित नहीं रहा। उन्होंने डिजिटल मीडिया में भी अपनी पहचान बनाई। 22 जनवरी, 2018 को वह टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड (TIL) में शामिल हुए और शुरुआत में इकोनॉमिक टाइम्स डिजिटल (economictimes.com) का हिस्‍सा बने। यहां उनकी जिम्‍मेदारियों में वेल्थ कैटेगरी का प्रबंधन, संपादन, कॉपी राइटिंग, अनुवाद, कंटेंट क्‍वालिटी की निगरानी और वीडियो सामग्री तैयार करना शामिल था। 1 मई, 2021 से वह नवभारत टाइम्‍स (NBT) डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यहां वह अभी बिजनेस डेस्क टीम का हिस्सा हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान
डॉ. अमित शुक्ला ने शिक्षा के क्षेत्र में भी अपना योगदान दिया है। वह 11 अगस्त, 2017 से 10 जनवरी 2018 तक शिमला यूनिवर्सिटी-AGU में असिस्टेंट प्रोफेसर रहे। यहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग, राइटिंग और एडिटिंग, फीचर राइटिंग और टीवी जर्नलिज्म पढ़ाया। वह टेक वन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन (नई दिल्ली) और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (नोएडा कैंपस) में गेस्ट फैकल्टी भी रहे।

img 20250228 wa00394854905438302428606

बतौर लिंग्विस्‍ट भी बनाया नाम
डॉ. अमित शुक्ला कुशल भाषाविद् भी हैं। उन्होंने सौम्या ट्रांसलेटर्स, ब्रह्मम नेट सॉल्यूशन, लिंगुअल कंसल्टेंसी सर्विसेज और COPD फाउंडेशन जैसी कई भाषा समाधान प्रदान करने वाली संस्थाओं के साथ फ्रीलांस लिंग्विस्‍ट के रूप में काम किया है। उन्होंने मार्वल कॉमिक्स ग्रुप, ऑस्ट्रियन इकोनॉमिक सेंटर और सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी के साथ भी काम किया है। उनकी भाषा पर पकड़ ने उन्हें जनसंचार के छात्रों के बीच एक पसंदीदा मेंटर बना दिया।

ET एक्सीलेंस अवार्ड्स से नवाजा गया
डॉ. अमित शुक्ला को ET एक्सीलेंस अवार्ड्स 2019 से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी कहानी संघर्ष, परिश्रम और सफलता का बेहतरीन उदाहरण है। यह दर्शाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी लगन और मेहनत से ऊंची उड़ान भरी जा सकती है।

Tags: Dr Amit ShuklaSuccess Story
ShareTweetPin
Sunil Kumar Verma

Sunil Kumar Verma

Sunil Kumar Verma - पत्रकार और समाचार संपादक

  • बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी
  • बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!
  • इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में
  • राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें
  • दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”
ख़बर हर दिन

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • Cookie Policy
  • आचार संहिता
  • संपर्क करें

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि

Copyright © 2017 JNews.