• Latest
  • Trending
  • All
रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए दलाल के मोबाइल से मिले सबूत, IAS कुंजीलाल मीणा और RAS मनीष गोयल के नाम, हो सकती है गिरफ़्तारी?

रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए दलाल के मोबाइल से मिले सबूत, IAS कुंजीलाल मीणा और RAS मनीष गोयल के नाम, हो सकती है गिरफ़्तारी?

मई 11, 2023
बीकानेर

नगर निगम चुनाव 2026 : बीकानेर वार्ड 11 पलटा पूरा समीकरण! पूर्व सैनिक भगवान सिंह राठौड़ ने ऐसा क्या किया कि विरोधियों में मची खलबली?

सितम्बर 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सियासी खेल: भाजपा का ‘बाहरी’ दांव पड़ा उल्टा या फौजी मारेगा बाजी?

सितम्बर 2, 2026
IMG 20260228 WA0039

रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’

मार्च 2, 2026
IMG 20260130 WA0001

बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी

जनवरी 30, 2026
Sagwaan 20260117 061030 0000

बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!

जनवरी 17, 2026
IMG 20251227 014417

इतिहास रचने को तैयार है फिल्म ‘सागवान’: पहली बार ‘सौ फीसदी राजस्थानी’ फिल्म! जड़ें मरुधरा की और गूँज पूरे देश में

दिसम्बर 31, 2025
IMG 20251230 WA0000

राजस्थान के जंगलों से उठी वो गूँज जो मुंबई तक सुनाई देगी! फिल्म ‘सागवान’ ने रचा इतिहास, थिएटर जाने से पहले ये ट्रेलर जरूर देखें

दिसम्बर 30, 2025
Design 20251203 151410 0000

दिल्ली–मुंबई–बेंगलुरु रूट पर GPS Spoofing का खतरा बढ़ा: साइबर एक्सपर्ट अंकुर चंद्रकांत ने दी चेतावनी — “इसे हल्के में न लें”

दिसम्बर 3, 2025
IMG 20251029 175359

Udaipur News : सरकारी योजनाओं की आड़ में धोखाधड़ी, कांग्रेस नेता बालूलाल भील गिरफ्तार; ज़मीन हड़पने का आरोप

अक्टूबर 29, 2025
IMG 20251014 WA0070

लंदन ने माना इस भारतीय छात्र का लोहा! लाखों प्रवासी छात्रों की जिंदगी बदलने के लिए मिला ‘Outstanding Student Achievement Award’!

अक्टूबर 15, 2025
IMG 20251004 WA0026

फिल्म ‘गोदान’ का दमदार डायलॉग वायरल: “गाय को रोटी देने वाला और गाय को रोटी से खाने वाला दोनों भाई नहीं हो सकते!”

अक्टूबर 5, 2025
Yellow and Black Varanasi India Travels YouTube Thumbnail 20251004 171000 0000

मेरठ के समाजसेवी विनोद चौधरी की फिल्म ‘गोदान’ में दिखेंगे मनोज जोशी-उपासना सिंह, CM रेखा गुप्ता ने किया पोस्टर लॉन्च

अक्टूबर 4, 2025
  • न्यूज़
    • खेल
    • क्राइम
      • साइबर क्राइम
    • विदेश
    • देश
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • तकनीकी
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • केरल
    • राजस्थान
      • उदयपुर
      • जयपुर
      • Bikaner
    • बिहार
  • वेब स्टोरीज
  • अंग्रेज़ी
  • धर्म
    • राशिफल
      • मेष राशि
      • वृष राशि
      • कर्क राशि
      • सिंह राशि
      • कन्या राशि
      • तुला राशि
      • धनु राशि
      • मकर राशि
      • कुंभ राशि
      • मीन राशि
शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
ख़बर हर दिन
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home क्राइम

रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए दलाल के मोबाइल से मिले सबूत, IAS कुंजीलाल मीणा और RAS मनीष गोयल के नाम, हो सकती है गिरफ़्तारी?

by Jagnnath Singh Rao
मई 11, 2023
in क्राइम, उदयपुर, जयपुर, राजस्थान
0
रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए दलाल के मोबाइल से मिले सबूत, IAS कुंजीलाल मीणा और RAS मनीष गोयल के नाम, हो सकती है गिरफ़्तारी?
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Rajasthan News: उदयपुर में जमीन कनवर्जन के बदले में 12 लाख रुपये की घूस लेने के मामले में एसीबी ने शहरी विकास और आवास विभाग के प्रमुख सचिव IAS कुंजीलाल मीणा(Kunji Lal Meena), संयुक्त सचिव मनीष गोयल और अनुभाग अधिकारी हरिमोहन और दलाल लोकेश जैन पर केस दर्ज किया है. इस मामले का दलाल अभी एसीबी की हिरासत में है. एसीबी ने उसके कब्जे से कई सामान बरामद किया है.

UDH प्रमुख सचिव IAS कुंजीलाल मीणा, संयुक्त सचिव सहित चार पर केस दर्ज

  • क्या है पूरा मामला
  • परिवादी एनओसी के लिए कबसे भटक रहा है
  • ऐसे चला रिश्वत का खेल
  • 5 मई को वाट्स-एप पर भेजी एनओसी की कॉपी और बोला 12 लाख रूपए ले आना
    • 2 मई को फोन पर प्रार्थी व दलाल में डील, दलाल बोला- 12 कह दूं उनको?
  • एसीबी ने यूआईटी अधिकारियों से भी की पूछताछ

उदयपुर एसीबी ने बुधवार को जयपुर एसीबी मुख्यालय थाने में एफआइआर दर्ज करवाई है, जिसमें IAS कुंजीलाल मीणा(Kunji Lal Meena), मनीष गोयल, यूडीएच के अनुभाग अधिकारी हरिमोहन और दलाल लोकेश जैन को नामजद किया है।

नगरीय विकास विभाग यूडीएच में IAS कुंजीलाल मीणा प्रिंसीपल सेक्रेटरी और मनीष गोयल संयुक्त शासन सचिव हैं, वहीं लोकेश जैन उदयपुर के मामलों में यूडीएच अधिकारियों के लिए दलाली करता था

acb lodged FIR Against IAS Kunjilal meena and RAS Manish goyal in corruption charges Copy jpg

क्या है पूरा मामला

एसीबी ने उदयपुर में परिवादी डॉक्टर देवीलाल की शिकायत पर आठ मई को घूस लेते हुए दलाल लोकेश जैन को पकड़ा था. इस मामले में विभाग के प्रमुख सचिव IAS कुंजीलाल मीणा, संयुक्त सचिव मनीष गोयल, हरिमोहन पर आरोप लगे थे.

लोकेश के मोबाइल से उसके और परिवादी डॉक्टर देवीलाल के बीच सौदेबाजी के लिए वाट्सऐप की चैटिंग मिली थी. इसके साथ ही एनओसी की डील का एक ऑडियो सामने आया था. इसमें दलाल कई बार कुंजीलाल मीणा, मनीष गोयल, हरिमोहन और एक बार मंत्री का जिक्र करता रहा. हालांकि प्रमुख सचिव का कहना था कि इस मामले में कोई लेन-देन नहीं हुआ है. 

एसीबी को सूचना मिली थी कि पैसे लेने के बाद ही विभाग से कन्वर्जन को मंजूरी दी गई. अदालत ने लोकेश जैन को 11 मई तक की रिमांड पर भेजा है. 

परिवादी एनओसी के लिए कबसे भटक रहा है

अखबार ‘दैनिक भास्कर‘के मुताबिक परिवादी ने 0.9157 हेक्टेयर पैतृक जमीन का लैंड यूज बदलने के लिए एनओसी का आवेदन 2019 में दिया था. दो साल में भी एनओसी न मिलने पर उन्होंने दलाल लोकेश जैन से संपर्क किया.इसके बाद सौदा 25 लाख रुपये में तय हुआ. इतनी रिश्वत की बात सुनकर परिवादी ने इस साल 21 अप्रैल को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई.

एसीबी ने लोकेश के घर से लैपटॉप, मोबाइल और कुछ फाइलें जब्त की हैं. एसीबी को जमीन से जुड़ी 150 फाइलें मिली हैं. आरोपी ने पांच  लाख रुपये बीघा के हिसाब से रिश्वत मांगी थी.

ऐसे चला रिश्वत का खेल

गौरतलब है कि यूडीएच में रिश्वत का खेल उजागर होने के बाद से ही अधिकारी खुद को बचाने की जुगत में लगे हैं। परिवादी की भू-रूपांतरण की फाइल ठंडे बस्ते में पड़ी थी और परिवादी यूडीएच के आला अधिकारियों के यहां कई चक्कर लगा चुका था, लेकिन उसकी फाइल पर सुनवाई नहीं हुई। परिवादी देवीलाल चौधरी की दलाल लोकेश जैन से मुलाकात हुई।

दलाल ने 25 लाख रुपए में परिवादी का काम करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन रकम अधिक होने पर परिवादी पहले तैयार नहीं हुआ। इस दौरान परिवादी ने एसीबी में शिकायत की और इसके बाद दलाल ने 2 मई को 12 लाख रुपए में परिवादी को एनओसी दिलाने का सौदा तय किया। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, दलाल से जैसे ही रिश्वत के 12 लाख रुपए का सौदा तय हुआ।

5 मई को वाट्स-एप पर भेजी एनओसी की कॉपी और बोला 12 लाख रूपए ले आना

एसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 मई को दलाल लोकेश जैन ने यूडीएच संयुक्त शासन सचिव मनीष गोयल द्वारा जारी की गयी एनओसी की कॉपी परिवादी को वाट्स-एप पर भेजी थी और 12 लाख रूपए लेकर आने को कहा था।

परिवादी ने तीन दिन में रिश्वत में देने के लिए 5 लाख रूपए का इंतजाम ही कर सका था, इस पर एसीबी ने 7 लाख रूपए डमी करेंसी मिलाई। इसके बाद 8 मई को एसीबी ने यूआईटी के बाहर से लोकेश जैन को परिवादी से 12 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

उदयपुर की भूमाफिया समस्या : अधिकारियों व अपराधियों की मिलीभगत
उदयपुर की भूमाफिया समस्या : अधिकारियों व अपराधियों की मिलीभगत

2 मई को फोन पर प्रार्थी व दलाल में डील, दलाल बोला- 12 कह दूं उनको?

प्रार्थी- हां! काम तो कराना ही है
दलाल : बात हो गई प्रिंसिपल सेक्रेट्री के लेवल से। पहले हाउसिंग बोर्ड से, फिर यहां (यूआईटी) का काम होगा। एक काम और हो सकता है, कि आपकी जमीन का 10 प्रतिशत आप ले लो तो सब यहीं करा देंगे।
प्रार्थी : मेरी जमीन का 10 प्रतिशत ही तो मांग रहा हूं मैं।
दलाल: मनीष जी (संयुक्त सचिव) ने भेज भी दिया आपका लेटर, ऊपर वाले साहब ने किया नहीं शायद। अब मैंने उनको वापस सेट किया है।
प्रार्थी : मनीष जी ने मुझे कहा कि मैंने तो कर दिया (लेटर आगे भेज दिया) ऑब्जेक्शन लगाया है उन्होंने (प्रमुख शासन सचिव)।
दलाल : अब देवीलाल जी ये एनओसी मंगाना है तो क्या करना है? ये बताओं आप तो? ताकि मैं मंगवा दू कल।
प्रार्थी : तो इसका आप बता दो।
दलाल : 12 कह दूं उनको 12
प्रार्थी : अच्छा। तो अपने वो काम तो जाएगा ना बाद वाला भी
दलाल : तो मैं उसकी गारंटी नहीं ले सकता, लेकिन मैं ये गारंटी ले सकता हूं कि वो वापस जाएगा तो करवा जरूर देंगे। खर्चा क्या लगेगा यह भी नहीं बता सकता क्योंकि वो फाइल जाएगी मंत्री जी के यहां।
प्रार्थी : हां‌‌‌! बोल दो उनको। कोई बात नहीं। काम तो करना ही है। आचार संहिता से पहले भेज देंगे।

एसीबी ने यूआईटी अधिकारियों से भी की पूछताछ

एसीबी ने मंगलवार को यूआईटी अधिकारियों और कर्मचारियों से भी दलाल के बारे में पूछताछ की। दलाल यूआईटी में किन-किन लोगों के संपर्क में था इसके बारे में जानकारी ली गई। हालांकि अभी तक यूआईटी में किसी से दलाल का संपर्क होने की सूचना नहीं है। इधर, एसीबी की कार्रवाई के दूसरे दिन लोकेश के घर पर दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा।

Tags: Kunji Lal MeenaUDHदलाल लोकेश जैनसंयुक्त सचिव मनीष गोयल
ShareTweetPin
ADVERTISEMENT
Jagnnath Singh Rao

Jagnnath Singh Rao

Jagnnath Singh Rao - News Editor and Journalist

RelatedPosts

बीकानेर

नगर निगम चुनाव 2026 : बीकानेर वार्ड 11 पलटा पूरा समीकरण! पूर्व सैनिक भगवान सिंह राठौड़ ने ऐसा क्या किया कि विरोधियों में मची खलबली?

by khabarhardin
सितम्बर 3, 2026
0

बीकानेर। नगर निगम चुनाव 2026 के बीच वार्ड नंबर 11 में राजनीतिक मुकाबला दिलचस्प होता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस...

बीकानेर

बीकानेर में बड़ा सियासी खेल: भाजपा का ‘बाहरी’ दांव पड़ा उल्टा या फौजी मारेगा बाजी?

by संजय भूषण पटियाला
सितम्बर 2, 2026
0

बीकानेर। नगर निगम चुनाव 2026 की रणभेरी बजते ही वार्ड नंबर 11 की सियासत में जबरदस्त भूचाल आ गया है।...

IMG 20260228 WA0039

रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’

by khabarhardin
मार्च 2, 2026
0

भारत के उभरते हुए डिफेंस उद्यमी साहिल लूथरा के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय जबरन वसूली सिंडिकेट का हमला अब एक बेहद खतरनाक...

IMG 20260130 WA0001

बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी

by khabarhardin
जनवरी 30, 2026
0

जयपुर | 28 जनवरी, 2026 कालवाड़ रोड स्थित कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी में पिछले 20 माह से जबरन काबिज़ कार्यकारिणी...

  • नगर निगम चुनाव 2026 : बीकानेर वार्ड 11 पलटा पूरा समीकरण! पूर्व सैनिक भगवान सिंह राठौड़ ने ऐसा क्या किया कि विरोधियों में मची खलबली?
  • बीकानेर में बड़ा सियासी खेल: भाजपा का ‘बाहरी’ दांव पड़ा उल्टा या फौजी मारेगा बाजी?
  • रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और अब साहिल लूथरा… Z+ सिक्योरिटी भी फेल? गैंगस्टर ने दी खुली चुनौती— ‘हमें पता है तुम सुरक्षा में हो, फिर भी मारेंगे!’
  • बड़ी कार्रवाई: 20 माह से जबरन काबिज़ कृष्णा कुंज वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी अपदस्थ, JDA ने पूरी कमान चुनाव समिति को सौंपी
  • बिना किसी बड़े बैनर के कैसे हुई फिल्म ‘सागवान’ हाउसफुल? राजस्थानी कलाकारों के हुनर ने सबको किया सन्न!
ADVERTISEMENT
Facebook Twitter

Copyright ©2026 khabarhardin.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Blog
  • Blog
  • Contact
  • Contact
  • Cookie Policy
  • Customize Interests
  • Customize Interests
  • Home Subscription
  • Join Us
    • Registration
  • Join Us
    • Registration
    • Registration
  • Join Us
  • Member Login
    • Password Reset
    • Profile
  • Member Login
    • Password Reset
    • Password Reset
    • Profile
    • Profile
  • Member Login
    • Profile
  • My Bookmarks
  • Password Reset
  • Registration
  • Thank You
  • Visual Stories
  • आचार संहिता
  • ख़बर हर दिन
  • संपर्क करें

Copyright ©2026 khabarhardin.com