Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Khatu Shyam ji temple: आज पेज को हैक कर लिया गया है। उधर मंदिर प्रबंधन ने इसकी जांच पड़ताल शुरु करा दी है। जयपुर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
world famous Khatu Shyam ji temple राजस्थान के सीकर जिले में स्थित विश्व विख्यात खाटू श्याम जी के मंदिर का फेंसबुक पेज हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने फेसबुक पेज पर अश्लील फोटोज डाल दी हैं। बताया जा रहा है कि सात से आठ दिन के दौरान ऐसा चौथी या पांचवी बार हुआ है। ऐसे में भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। खाटू श्याम जी के फेसबुक पेस से करीब दस मिलियन यानि एक करोड़ लोग जुड़े हुए हैं और इनमें से लगभग हर दूसरा भक्त हर सवेरे खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए उनके फेसबुक पेज पर जाता है।

लेकिन कुछ दिन से खाटू श्याम जी की जगह अश्लील फोटोज दिखाई दे रही हैं। ऐसे में अब मंदिर कमेटी ने इसकी जांच के लिए जयपुर साइबर पुलिस की टीम को भी जानकारी दी है और जांच करने के लिए लिखा है। साइबर पुलिस की मदद लेने के अलावा कमेटी के पदाधिकारी कई माध्यमों से भक्तों से अपील भी कर रहे हैं कि वे फेसबुक पेज को नहीं खोलें…..। इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है।
उल्लेखनीय है कि हर साल खाटू श्याम जी के मंदिर में करोड़ों लोग दर्शन करने पहुंचते हैं। जयपुर निवासी रोहित ने बताया कि दिन की शुरुआत ही श्याम बाबा के दर्शनों के साथ होती है। लेकिन आज तो खाटू बाबा की पिक्चर्स की जगह अश्लील पिक्चर्स दिखीं। पेज को दुबारा चैक किया तो पता चला पेज तो सही है, फिर लगा कि हैकर्स ने इसे हैक कर लिया है। परिवार के अन्य लोगों कहा कि वे पेज ना खोले आज। आज पेज को हैक कर लिया गया है। उधर मंदिर प्रबंधन ने इसकी जांच पड़ताल शुरु करा दी है। जयपुर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है











