Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
पवन सिंह के गाने ‘लहंगा लहक जाई’ को एक दिन में ही रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिले हैं और दर्शकों पर इसका खुमार चढ़ गया है। गाने में पवन सिंह और सपना चौधरी की जोड़ी की भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के आ गए हैं। पवन सिंह ने हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के साथ साल का दूसरा धमाका किया है। अपने लेटेस्ट गाने ‘लहंगा लहक जाई’ में पवन सपना के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं, जिसे दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। एक दिन में ही गाने ने यूट्यूब पर गदर मचा दिया है और यह दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
पवन सिंह के गाने ‘लहंगा लहक जाई’ को एक दिन में ही रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिले हैं और दर्शकों पर इसका खुमार चढ़ गया है। वीवाईआरएल भोजपुरी के चैनल पर रिलीज किए गए इस गाने को अभी तक 5.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, गाना यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड भी करने लगा है। गाने में सपना चौधरी और पवन सिंह अपने लटके-झटके से फैंस को दीवाना बना रहे हैं। साथ ही दोनों की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया जा रहा है।
‘लहंगा लहक जाई’ को पवन सिंह और शिल्पी राज ने आवाज दी है। वहीं, लिरिक्स धीरज बबुआन ने लिखे हैं। साथ ही म्यूजिक प्रियांशु सिंह और डायरेक्टर दीपेश गोयल हैं। इसके अलावा गाने की कोरियोग्राफी अमित स्याल और अंकित थापा ने की है। फैंस वीडियो पर कमेंट कर गाने की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
बता दें कि हरियाणवी डांसर सपना चौधरी इससे पहले भी भोजपुरी गानों में नजर आ चुकी हैं। सबसे पहले सपना ‘बैरी कंगना 2’ में नजर आई थीं, जिसे काफी पसंद किया गया था। वहीं, इसके बाद वह खेसारी लाल यादव के साथ हरियाणवी गाने पर थिरकती नजर आईं। खेसारी के साथ भी सपना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।











