Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

भोजपुरी सिंगर काकू: यूं तो भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में हर रोज एक से बढ़ कर एक गाने नए और पुराने कलाकारों के आ ही रहे हैं। लेकिन उन सब एक आज एक ऐसे कलाकार का गाना ‘मंगिया में सेनूर’ रिलीज हुआ,जिसकी आवाज एक सुपर स्टार की याद दिलाएगी। आप भी सुनकर एक बार भौचक्के रह सकते हैं।

भोजपुरी सिंगर काकू , इस कलाकार का नाम काकू बलमुआ हैं, जिनकी आवाज सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की आवाज से मिलती जुलती है। शायद इस वजह से भी वे अपनी आवाज से सबों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हो रहे हैं। बात गाने की कर लें तो वाकई यह जबरदस्त मेलोडी है। श्रोता इस गाने से खुद को बखूबी जोड़ सकते हैं।
काकू बलमुआ का गाना ‘मंगिया में सेनूर’ को राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड लिमिटेड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है जिसे उनके फैंस खूब प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। गाने को लेकर काकू भी बेहद उत्साहित हैं। वे कहते हैं कि संगीत मेरे जीवन की प्रेरणा है। इसलिए मेरी कोशिश होती है कि हर गाने को दिल की गहराईओं से गुनगुनाता हूँ।

मेरा मानना है कि दिल से निकली आवाज अक्सर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यह गाना भी मेरे लिए खास है। मैं भोजपुरी के श्रोताओं से आग्रह करूंगा कि वे सभी मेरे गाने को खूब प्यार और दुलार दें। आपके आशीर्वाद से ही आगे भी हम एक से बढ़कर एक गाना लेकर आते रहेंगे।

आपको बता दें कि काकू बलमुआ का गाना ‘मंगिया में सेनूर’रिलीज का म्यूजिक वीडियो भी प्रेम का एहसास से रूबरू करवाता है। गाने के म्यूजिक वीडियो में विष्णु और प्रियंका तिवारी की केमेस्ट्री निखर कर सामने आ रही है। इसके निर्माता आदित्य कुमार झा और सह निर्माता नीरज रणधीर हैं। इस गाने के निर्देशक भी नीरज रणधीर हैं। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। संपादक संतोष हरावड़े और EP कुणाल ठाकुर हैं। गायक काकू बलमुआ, गीतकार और संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं।