Bhojpuri SongBhojpuri Song

सावन का महीना है और बाबा भोलेनाथ की भक्ति चरम पर है। इसी बीच एक भोजपुरी गीत “दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा” रिलीज हुआ है जो काफी वायरल हो रहा है। गाने में एक सुंदर कन्या की मांग बाबा भोलेनाथ से की जा रही है। मान्यता है कि अक्सर सावन के महीने में सोमवारी कर कन्या अपने लिए सुंदर और सुयोग्य वर की कामना करती हैं। मगर इस गाने में बाबा भोलेनाथ से एक सुंदर और गोरी लड़की पत्नी के रूप में मांगा जा रहा है। यह गाना भक्ति के साथ-साथ काफी मनोरंजक भी है जिस वजह से लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया है।

गीत “दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा” को भोजपुरी की सबसे अधिक सुने जाने वाली यूट्यूब चैनल टी सीरीज हमार भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल चैनल से रिलीज किया है। इस गाने को अब तक 1 मिलियन से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। इस सुपरहिट गाने को रंजीत सिंह ने गाया है। वह गाने को लेकर एक्साइटेड है और कहते हैं कि “दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा” एक शानदार गाना है जिसे मैं बाबा भोलेनाथ के चरणों में समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि सावन में बाबा की भक्ति का अलग ही नशा होता है। यह गाना भी श्रद्धालुओं के साथ-साथ भोजपुरी के श्रोताओं के लिए बेहद खास है। आप लोगों ने हमारे गाने को खास प्यार और आशीर्वाद से एक मिलियन तक पहुंचा दिया है। हम आप सबों से आग्रह करेंगे कि हमारे गाने को और भी बड़ा बनाएं। आपका आशीर्वाद और स्नेह ही हमें और भी अच्छे गाने बनाने को प्रेरित करता है।

आपको बता दें कि गाना “दे दीं मेहरारू एगो गोरे बाबा” रंजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है जबकि इस गाने के म्यूजिक वीडियो में काजल राज का अपीरियंस भी शानदार है। इस गाने के गीतकार गोलू यादव और बिट्टू गुप्ता है, जबकि गाने के संगीतकार आर्य शर्मा हैं, जिन्होंने अब तक कई सुपरहिट गानों में संगीत दिए हैं। निर्देशक कन्हैया सिंह है। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेशन ओम प्रकाश पांडे है। डीओपी रणजीत सिंह है। कोरियोग्राफर पवन सी है

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।