अक्षरा सिंह ने नाइनटीज का सुपरहिट गाना "एक चुम्मा" को भोजपुरी में किया रीक्रिएट, देखकर आप भी रह जायेंगे दंगअक्षरा सिंह ने नाइनटीज का सुपरहिट गाना "एक चुम्मा" को भोजपुरी में किया रीक्रिएट, देखकर आप भी रह जायेंगे दंग

90’s Super Hit Song recreated Bhojpuri new song: Akshara Singh’s new song launched (अक्षरा सिंह का नया गाना लॉन्च हुआ) : सुपरहिट गाना को रीक्रिएट करने का चलन अब बॉलीवुड के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है।

Akshara Singh's new song launched
Akshara Singh’s new song launched

इसी के तहत भोजपुरी के सुपरस्टार Akshara Singh (अक्षरा सिंह) ने रोशन सिंह के साथ मिलकर 90 के दशक में चार्टबस्टर रहा गोविंदा का गाना Ek Chumma (एक चुम्मा) को भोजपुरी में रीक्रिएट किया है जो तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है।

90's Super Hit Song: Akshara Singh recreates the superhit song "Ek Chumma" in Bhojpuri
90’s Super Hit Song: Akshara Singh recreates the superhit song “Ek Chumma” in Bhojpuri

आपको याद होगा इस गाने को सुपरस्टार गोविंदा और शिल्पा शेट्टी के ऊपर फिल्माया गया था लेकिन इसी गाने को भोजपुरी में करण खन्ना और Akshara Singh (अक्षरा सिंह) के ऊपर नए अंदाज में फिल्माया गया है, जो सभी तरह के ऑडियंस के बीच पसंद किया जा रहा है।

“एक चुम्मा” को भोजपुरी में किया रीक्रिएट

Akshara Singh (अक्षरा सिंह) के इस गाने को टिप्स भोजपुरी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं टिप्स ने इस गाने की रिलीज को लेकर अक्षरा सिंह को भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर टैग किया है।

गाना “एक चुम्मा” को लेकर Akshara Singh (अक्षरा सिंह) ने कहा कि यह सदाबहार गाना उस समय का है जब मैं छोटी हुआ करती थी। तभी यह गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता था और आज भी हमने जो भोजपुरी में इसका रीक्रिएशन किया है वह लोगों को खूब नचाने वाला है।

Bhojpuri New Song: लॉन्च हुआ अक्षरा सिंह का नया गाना और इस एक्टर से किस की फरमाइश करती नजर आई एक्ट्रेस

Akshara Singh (अक्षरा सिंह) इस गाने में एक छोटी सी और क्यूट सी रोमांटिक स्टोरी भी है, तो साथ में खूब मस्ती और धमाल भी है। इस गाने के रीक्रिएशन में हमें खूब मजा आया, उम्मीद है आप सबको भी हमारा यह प्रयास पसंद आएगा।

90's Super Hit Song: Akshara Singh ने सुपरहिट गाना "एक चुम्मा" को भोजपुरी में किया रीक्रिएट
90’s Super Hit Song: Akshara Singh ने सुपरहिट गाना “एक चुम्मा” को भोजपुरी में किया रीक्रिएट

इसलिए मैं अपने तमाम फैंस और भोजपुरी म्यूजिक के प्रेमियों को आग्रह करती हूं कि आप सभी मेरे इस गाने को खूब प्यार और लाड़ दें। वही गाने में नजर आए करण खन्ना ने भी इस कांसेप्ट की जमकर तारीफ की और कहा कि इस गाने में काम कर खूब मजा आया और यह अब रिलीज हो गया है, इसलिए इसे सब लोग मिलकर सुपर डुपर हिट बनाएं।

गाना “एक चुम्मा” को Akshara Singh (अक्षरा सिंह) ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है तो रोशन सिंह ने इस गाने को कंपोज किया है। जबकि इस गाने के लिरिक्स को अजीत मंडल ने तैयार किया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय हैं। आपको बता दें कि ओरिजनल “एक चुम्मा” को उदित नारायण और अलका याग्निक ने मिलकर गाया था, जबकि लिरिक्स रानी मलिक ने किया था। और म्यूजिक आनंद मिलिंद का था।

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।