Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Akshara Singh: भोजपुरी पर्दे की सेंसेशन अक्षरा सिंह की पूछ बॉलीवुड में इंडस्ट्री के दो सुपर स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव से भी अधिक है। तभी जब भी बॉलीवुड फ्रटेनिट में भोजपुरी के किसी कलाकार का जिक्र होता है या तो उसमें सबसे पहला नाम अक्षरा सिंह का ही आता है। इतना ही नहीं, जब भी कोई हिंदी फिल्म आती है और बिहार – यूपी में उसका प्रचार – प्रसार होता है, तब भले ही अक्षरा सिंह उस फिल्म का हिस्सा ना हों, लेकिन प्रमोशन को आए उस फिल्म के कास्ट अक्षरा सिंह के नाम का जिक्र जरूर करते हैं।
चाहे बात लाल सिंह चड्डा में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान की करें, या साउथ फिल्मों के जाने-माने एक्टर विजय देवरकोंडा की या फिर मिथुन चक्रवती के बेटे नामशी चक्रवर्ती की। सबों के फिल्म प्रमोशन में अक्षरा सिंह का जिक्र हुआ और उनकी फिल्मों को बिहार – यूपी में अच्छा कारोबार भी मिला। ऐसे में एक बार फिर से अक्षरा सिंह उस वक्त सुर्खियों में आ गईं, जब मशहूर फिल्मकार विक्रम भट्ट ने उनकी अपकमिंग फिल्म ‘1920 द हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ के प्रमोशन के दौरान अक्षरा की जमकर तारीफ की।

उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि वे अक्षरा सिंह के एटिट्यूड पर फिदा हैं। उन्होंने कहा कि इस गाने में अक्षरा का एटीट्यूड काफी अच्छा है। इस दौरान विक्रम ने अक्षरा के एक गाने को गाकर भी सुनाया। विक्रम भट्ट ने कहा, ‘मेरे दिमाग में एक गाना चल रहा था। अक्षरा जी का गाना था। मैंने देखा यूट्यूब पर ये गाना है। क्या गाना है। क्या एटीट्यूड है उनका। मैं फिदा हो गया।” इसके बाद विक्रम भट्ट ने अक्षरा सिंह के गाने को गाया। अक्षरा के इस गाने का नाम ‘इधर आने का नहीं’ है।
यह अक्षरा सिंह के लिए किसी कॉम्प्लीमेंट से कम नहीं था, सो अक्षरा ने भी इस मौके को बखूबी भुनाया और अक्षरा ने भी विक्रम का ये वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर कर लिखा कि विक्रम भट्ट सर बहुत बहुत शुक्रिया इतनी इज्जत देने के लिए। आपने बहुत अच्छा गाया। फिर अक्षरा ने उनकी फिल्म को लेकर भी शुभकामनाएं दी। लेकिन तब तक यह खबर आग की तरह फ़ैल गई कि विक्रम भट्ट, अक्षरा सिंह से खासे इंप्रेस हैं।
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे फाइनेस्ट कलाकार मानी जाती हैं और उनके फैंस की संख्या करोड़ों में है। बिहार – यूपी में अक्षरा सिंह की फिल्म प्रेमियों के बीच काफी धाक है, इसलिए बॉलीवुड भोजपुरी इंडस्ट्री में सबसे पहले अक्षरा के साथ जुड़ने में सहजता महसूस करता है। अक्षरा के इस शोहरत में कहीं ना कहीं, बिग बॉस ओटीटी का भी हाथ है, जिसके बाद अक्षरा की पहचान तेजी से ग्लोबल हो गई। फिर क्या था, अक्षरा को बॉलीवुड के उस सुपर स्टार आमिर खान का इंटरव्यू करने का मौका मिला, जिनकी एक झलक को आज भी करोड़ों फैंस मचलते हैं।
अक्षरा सिंह भोजपुरी की इकलौती शख्स हैं, जिसने आमिर खान से मिल कर उनका इंटरव्यू किया। तो विजय देवरकोंडा के साथ भी अपने गृह नगर पटना की सड़कों पर देखी गई। वैसे आपको बता दें कि अक्षरा सिंह आज जिस स्टारडम के साथ सक्सेस की ऊंचाइयां चढ़ रही हैं, उसमें इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां तो छोड़ दीजिए, पावर स्टार, हिट मशीन की पहचान रखने वाले कलाकार भी पीछे छूट जा रहे हैं।











