Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

लोकास्था के महापर्व छठ पर भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह का गाना “निर्मोहिया” रिलीज हुआ है, जो छठ व्रतियों समेत बिहार के तमाम लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। गाना “निर्मोहिया” अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है और अब तक लाखों संख्या में लोगों ने इस गाने को देख लिया है। अक्षरा का यह गाना फिलहाल 19 नंबर पर यूट्यूब पर ट्रेंड भी कर रहा है। अक्षरा एक बार फिर से गाने के जरिए छा गई हैं।

गाना “निर्मोहिया” में अक्षरा सिंह ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जिसकी कोख सूनी है और उसके ससुराल वाले दबाव डाल कर अपने बेटे की दूसरी शादी करवाना चाह रहे हैं। ऐसे में उस लड़की पर क्या बीतती होगी, जिसका पति भी इस हालत में उसका साथ छोड़ देता है। इस गाने में उसी लड़की की वेदना को अक्षरा सिंह ने सुर, संगीत और इमोशन के जरिए दिखाया है।
इस गाने को लेकर अक्षरा सिंह का कहना है कि यह समाज की कुरीति है, जिसका विरोध होना चाहिए। लेकिन वह पीड़ित महिला के पास जब कोई रास्ता नहीं बचता है, तो वह छठी मां के शरण में जाती है। उन्होंने कहा कि यह गाना देखिए, आपको भी अच्छा लगेगा। मेरा यह लोक गीत आप सबों को समर्पित है।

गाना “निर्मोहिया” को अक्षरा सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। लिरिक्स विमल बाबरा का है। म्यूजिक शिशिर पांडेय है। फीट विशाल सिंह हैं। डीओपी पंकज सोनी हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।