Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

शारदीय नवरात्रि का आगमन बहुत ही नजदीक है। जगह जगह माता जी मूर्ति पूजा हेतु छोटे बड़े पंडाल और आदि शक्ति दुर्गा की मूर्ति बन रही है। ऐसे में देवी माँ के भक्तों के लिए भोजपुरी सुपर स्टार अक्षरा सिंह अपना नया देवी गीत लेकर आई हैं।
अक्षरा सिंह के नए देवी गीत का टाइटल है – “गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी”। इस गाने में अक्षरा सिंह माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष पूजा करते हुए गीत गाते नजर आ रही हैं। अक्षरा का यह गाना उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह इंटरटेनमेंट पर रिलीज हुआ है, जो वायरल हो रहा है।
अक्षरा सिंह ने अपनी देवी गीत “गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी” को लेकर कहा कि मैं माता रानी की अनन्य भक्त हूँ। इसलिए हर साल माता रानी के लिए गीत ले कर आती हूँ। दुर्गा पूजा हमारे धर्म में एक महत्वपूर्ण और प्रमुख त्योहार है। यह आध्यात्मिकता, सामाजिकता और सांस्कृतिकता का महान उत्सव है जो माता दुर्गा की पूजा और आराधना के माध्यम से मनाया जाता है।

माता दुर्गा को शक्ति, सामर्थ्य, निर्णायकता और न्याय की प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार माता दुर्गा की प्रतिष्ठा, शक्ति और सामरिक महत्व का प्रतीक है। मैंने अपने इस गाने में उस महत्व के साथ गीत “गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी” गाया। हमारा यह गाना आप सभी सुनिए और आशीर्वाद दीजिए।

अक्षरा सिंह के देवी गीत “गावेली गितिया बिटिया लागेली सुनरी” के गीतकार छोटू यादव हैं। म्यूजिक डायरेक्टर धनंजय सिंह (कान्हा) हैं और टास्क मैनेजर राहुल रजत हैं। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। डी ओ पी पंकज सोनी हैं।