Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस शुभी शर्मा ने इस बार दीवाली पर कुछ खास अंदाज में अपने फैंस को बधाई दी है। हाथ में दीपक थामे शुभी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शानदार फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी खूबसूरती पर चार चांद लग गए हैं। शुभी का यह देसी स्टाइल उनके चाहने वालों को खूब भा रहा है, और वो उनके इस फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

शुभी इस बार दीवाली अपने परिवार के संग राजस्थान के जयपुर में मना रही हैं। हाल ही में मुंबई में शूटिंग निपटाकर वो सीधा जयपुर पहुंची हैं। जयपुर की खास रौनक और अपनी मिट्टी की खुशबू में दीवाली का आनंद लेते हुए शुभी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी जुड़ी हुई हैं। उनके इस देसी अंदाज की झलक मिलते ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें धड़ाधड़ वायरल हो रही हैं।