Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा में यूनिक स्टोरी पर फिल्म बनाने के लिए मशहूर यश कुमार की मच अवेटेड फिल्म “लाखों में एक हमार भैया” का ट्रेलर आउट हो गया है। यश कुमार, केतकी शर्मा और प्रीति सिंह स्टारर इस फिल्म में बहन – भाई के अनमोल रिश्ते की कहानी और गरीबी मर्म देखने को मिलता है।

भोजपुरी फिल्म के ट्रेलर का क्लाईमेक्स भावुक करने वाला है, जो लोगों को बेहद पसंद भी आ रहा है। यश कुमार इंटेरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म “लाखों में एक हमार भैया” के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। सुजीत वर्मा इससे पहले कई सुपर हिट फिल्मों में निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म के निर्माता यश कुमार इंटेरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं। फिल्म का ट्रेलर यश कुमार इंटेरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
बात अगर हम फिल्म “लाखों में एक हमार भैया” के ट्रेलर की करें तो इसमें यश कुमार की भूमिका एक गरीब लोकगायक की है। उसकी एक बहन भी है, जो आंधी है। ट्रेलर में यश कुमार अपनी बहन की आँखों की रौशनी वापस लाने के लिए बेहद जद्दोजहद करता है, लेकिन इसके आड़े गरीबी आती है। उनकी इस स्थिति का फायदा उठाने की भी कई लोग कोशिश करते हैं। लेकिन वह बहन के ऑपरेशन के लिए मेहनत के रास्ते को चुनता है। लेकिन फिर भी उनके पास इतने पैसे नहीं होते हैं कि ऑपरेशन हो सके।

इस भोजपुरी फिल्म में एक खास बात और नजर आई कि अब तक भोजपुरी में अश्लीलता पर बहस खूब हुई। मगर पहली बार किसी फिल्म में सांकेतिक रूप से ही इसे दिखाया गया है। यश कुमार का किरदार अश्लील गाना गाने के लिए मना करता नजर आता है। ट्रेलर के मुताबिक, फिल्म के संवाद और गाने कर्ण प्रिय हैं। सभी कलाकारों की अदाकारी उम्दा मालूम पड़ती है।

आपको बता दें कि फिल्म “लाखों में एक हमार भैया” यश कुमार के साथ केतकी शर्मा डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में प्रीति सिंह, किरण यादव, बीना पांडेय, राधे कुमार, काजल झा, महेश आचर्या, संजु सोलंकी, संजीव मिश्रा, आर्यन गुप्ता, पनमाती शर्मा, सीमा तिवारी, प्रतिभा शर्मा और विनीत तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। लेखक सुरेंद्र मिश्रा हैं। स्क्रीनप्ले यश कुमार और सुरेंद्र मिश्रा का है। डीओपी जहांगीर सैयद हैं। कोरियोग्राफर महेश आचर्या हैं। म्यूजिक साजन मिश्रा का है और संगीतकार प्यारे लाल यादव कवि जी, राजेश मिश्रा और आशुतोष तिवारी हैं।