Nirahua – Aamrapali New Song: जुबली स्टार व सांसद दिनेशलाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे स्टारर गाना “तू अईला हमरा ज़िंनगी में” रिकार्ड ब्रेकर गाना साबित हो रहा है।

इस गाने ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सभी रिकार्ड ब्रेक कर दिए हैं। गाने को पहले ही दिन महज 10 घंटे में 2.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है। भोजपुरी के किसी भी गाने को इतने कम समय में इतनी बार नहीं देखा गया है। यह एक रोमांटिक गाना है, जिसमें आम्रपाली दुबे और दिनेशलाल निरहुआ का हर्ट टचिंग केमेस्ट्री नजर आ रही है।

“तू अईला हमरा ज़िंनगी में”, फिल्म “माई प्राउड ऑफ भोजपुरी” का खूबसूरत गाना है। इस गाने को वर्ल्ड वाइड रेकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया। जबकि इस फिल्म को कल 16 मई को ही Jio सिनेमा पर स्ट्रीम किया गया था, जिसे खूब सारे व्यूज मिले हैं। और इस फिल्म का गाना “तू अईला हमरा ज़िंनगी में” ने रिकार्ड बना दिया है।

गाना “तू अईला हमरा ज़िंनगी में” को स्निग्द्धा सरकार ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि प्यारेलाल यादव ने इसके गीत लिखे हैं। प्रसिद्ध संगीतकार रजनीश मिश्रा ने इस गाने को संगीतबद्ध किया है। रजनीश मिश्रा ने एक बार फिर से अपने इस खूबसूरत संगीत से ना सिर्फ भोजपुरी के ग्राफ को एक नई ऊंचाई दी है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि भोजपुरी सिनेमा में भी अच्छी चीजें बन सकती है और ऑडियन्स उसे खूब पसंद भी करती है।

गाने को मिले रेस्पॉन्स के बाद फिल्म के मेकर ने उम्मीद जताई है कि गाना “तू अईला हमरा ज़िंनगी में” इस साल की सबसे बड़ी हिट और चार्ट बस्टर गाना होने वाला है। निर्माता निशांत उज्ज्वल ने कहा कि भोजपुरी म्यूजिक और फिल्म की गहराई और समृद्धि को देखना है तो फिल्म “माई प्राउड ऑफ भोजपुरी” और यह गाना देखिए।

फिल्म ऑलरेडी Jio सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा चुका है, जिसे कोई भी फ्री ऑफ कॉस्ट देख सकता है। और इस फिल्म का यह खूबसूरत गाना “तू अईला हमरा ज़िंनगी में” वर्ल्ड वाइड रिकार्ड भोजपुरी के यूट्यूब पर देखा जा सकता है। वहीं फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा ने इस गाने पर खूब सारे रिल्स बनाने की अपील भी भोजपुरी सिने प्रेमियों से की और इसका ऑडियो लिंक

फिल्म माई प्राउड ऑफ भोजपुरी के इस गाने को मिले महज 10 घंटे में 2.5 मिलियन व्यूज

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।