Bhojpuri New Song: राकेश मिश्रा का गाना "लबनी से ताड़ी" रिलीज, अब हो रहा वायरलBhojpuri New Song: राकेश मिश्रा का गाना "लबनी से ताड़ी" रिलीज, अब हो रहा वायरल

Bhojpuri Song: संगीत पर समय और मौसम का प्रभाव खासा होता है। यही वजह है कि इसके अनुसार गाने समय – समय पर आते रहते हैं और उन गानों को लोगों द्वारा खूब सुना भी जाता है। ऐसे में अब राजा तनी जाई ना बहरिया फ़ेम सिंगर ऐक्टर राकेश मिश्रा का नया गाना “लबनी से ताड़ी” रिलीज हुआ है, जो रिलीज के साथ ही वायरल हो रहा है। उनका यह गाना ना सिर्फ उनके फैंस द्वारा पसंद किए जा रहे हैं, बल्कि भोजपुरी के अन्य संगीत प्रेमी भी इस गाने की ओर आकर्षित होते नजर आए हैं।

आपको बता दें कि गाना “लबनी से ताड़ी” राकेश मिश्रा के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को राकेश मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज दी है। उनके साथ राज नंदनी ने भी इस गाने में अपने स्वर से संगीत प्रेमियों को मेसमेराइज करती नजर आ रही हैं। वहीं, गाने के बारे में बात करते हुए राकेश मिश्रा का कहाना है कि गाना “लबनी से ताड़ी” गाँव – घर में गाए और सुने जाने वाला लोकगीत जैसा है। यह बेहद शानदार और मदमस्त कर देने वाला गाना है। जो इस गाने को एक बार पूरा देखेगा, फिर वह इसे कई बार देखेगा और सुनेगा। उन्होंने कहा कि इस गाने को सभी संगीत प्रेमी सुने और अपने दोस्तों को भी सुनाएं। बेहद मजा आएगा।

Bhojpuri New Song: राकेश मिश्रा का गाना "लबनी से ताड़ी" रिलीज, अब हो रहा वायरल
Bhojpuri New Song: राकेश मिश्रा का गाना “लबनी से ताड़ी” रिलीज, अब हो रहा वायरल

गौरतलब है कि गाना “लबनी से ताड़ी” के गायक राकेश मिश्रा और राज नंदनी हैं, जबकि इस गाने के म्यूजिक वीडियो में एंजेल लिज़ा नजर आई हैं, जो उनका भोजपुरी में पदार्पण हो रहा है। गाने के गीतकार निहाल मिश्रा और संगीतकार रौशन सिंह हैं। निर्देशक आर्यन देव और डिज़ाइन पटेल रवि सिंह का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। संकल्पना संग्राम सिंह का है।

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।