Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

Bhojpuri Latest Song: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया भोजपुरी गाना बांसुरिया आज रिलीज हो गया है। उनके इस खूबसूरत गाने को भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे प्रतिष्ठित कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है।

यह एक बेहतरीन डांस नंबर है, जिसे रितेश पांडेय ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है और अब यह गाना तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है। उधर इस गाने के म्यूजिक वीडियो में संजना मिश्रा की खूबसूरत केमिस्ट्री रितेश के साथ लोगों को बेहद पसंद भी आ रही है।
गाना “बांसुरिया” के रिलीज के बाद सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ जाने कहा कि रितेश पांडेय का एक और धमाकेदार सॉन्ग ऑडियंस के समक्ष है। यह गाना सबों को झूमने पर मजबूर कर देगा।

इस गाने का म्यूजिक वीडियो डिस्को लाइट में शूट किया गया है, जो बेहद आकर्षक लग रहा है। बद्रीनाथ झा ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी हमने अपने ऑडियंस के लिए एक अच्छा कांटेक्ट तैयार किया है। उम्मीद है यह सबों को खूब नचाएगी और मनोरंजन का पारा बढ़ाएगी।

वहीं रितेश पांडेय ने अपने इस गाने के लिए फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स से आशीर्वाद और प्यार मांगा है। उन्होंने कहा है कि “बांसुरिया” मेरे सभी गानों से अलग है और यह मेरे दिल में है। इस गाने की मेकिंग का ट्रीटमेंट बॉलीवुड लेवल का है। मैं शुक्रगुजार हूं सारेगामा हम भोजपुरी का, जिनका प्रयास भोजपुरी को ऊंचाइयों तक ले जाने का है और इसके अंतर्गत वे सभी प्रतिभाशाली कलाकारों को एक शानदार मंच दे रहे हैं।

आपको बता दें कि रितेश पांडेय और प्रियंका सिंह के इस गाने का लिरिक्स प्रिंस सान दुबे ने लिखा है। म्यूजिक शुभम राज का है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और विक्रम पासवान हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है। डीओपी महेश वेंकट हैं।