यश कुमार

सरोकारों और कथ्य प्रधान सिनेमा बनाने वाले सुपरस्टार अभिनेता यश कुमार जल्दी एक नई फिल्म लेकर भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का नाम “एक था जोकर” है, जिसका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। इसमें यश कुमार एक पारंपरिक गेट अप में हाथ में चाबुक लिए नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता यश कुमार इंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा हैं। उन्होंने बताया कि यह एक अलग और अनोखी कहानी पर आधारित फिल्म होने वाली है जिसका निर्माण भव्य पैमाने पर किया जाना है। इस फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा हैं।

सुपर स्टार यश कुमार ले कर आ रहे हैं फिल्म 22एक था जोकर22 फर्स्ट लुक हुआ आउट

यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म “एक था जोकर” को लेकर यश कुमार ने कहा कि फिल्म की कहानी मैंने खुद लिखी है, जिस पर हमने खूब मेहनत की है। इस फिल्म को लेकर हमारी सोच यह थी कि हम ऐसी फिल्म लेकर आए जो अब तक भोजपुरी स्क्रीन पर दर्शकों ने नहीं देखा है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी के साथ-साथ गीत संगीत की अलग लेवल का होने वाला है। हमारी फिल्म बजट के हिसाब से भी बेहद समृद्ध होने वाली है फिल्म की कास्टिंग भी जल्द ही अनाउंस की जाएगी। हमारी कोशिश होगी कि इस फिल्म को हम इसी साल रिलीज करें। फिलहाल हमें फिल्म के शूटिंग की ओर फोकस करना है। भव्य पोस्टर से सबों का अंदाजा हो जाएगा कि यह फिल्म कितनी बड़ी और महत्वपूर्ण होने वाली है।

उन्होंने बताया कि फिल्म “एक था जोकर” के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार राजेश मिश्रा,शेखर मधुर, धरम हिंदुस्तानी हैं। कथा यश कुमार और पटकथा व संवाद एस. के. चौहान का है। छायांकन जहाँगीर सय्यद संकलन गुर्जन्ट सिंह का है। मारधाड प्रदीप खड़का, नृत्य प्रवीण शेलार, कला अवधेश राय और कार्यकारी निर्माता शैलेन्द्र सिंह होंगे। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं।

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं।रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है।पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।

होटल रूम में यूट्यूबर की दोनों प्रेग्नेंट बीवियों के बीच हुई लड़ाई, फिर हुआ ये हॉलीवुड फिल्में इस गर्मी के लिए तत्पर हैं हॉलीवुड फिल्में इस गर्मी के लिए तत्पर हैं हॉलीवुड फिल्में इस गर्मी के लिए तत्पर हैं हॉटनेस अलर्ट! मौनी रॉय की लुभावनी पार्टी रेड में दिखी हॉटनेस अलर्ट! मौनी रॉय की लुभावनी पार्टी रेड में दिखी हॉटनेस अलर्ट! मौनी रॉय की लुभावनी पार्टी रेड में दिखी हॉट फिगर के लिए नेहा शर्मा डाइट और फिटनेस प्लान हॉट फिगर के लिए निधि अग्रवाल डाइट और फिटनेस प्लान हॉट ऑवर-ग्लास फिगर के लिए मौनी रॉय वर्कआउट प्लान हैप्पी बर्थडे रश्मिका: दिवा की 10 तस्वीरें उनके आकर्षण और लालित्य को दर्शाती हैं हेली शाह का फ्लॉलेस लुक हृदय स्वास्थ्य: दिल को मजबूत करने के लिए 14 व्यायाम हुमा कुरैशी का हैरतअंगेज अंदाज! हीना पांचाल का बिकिनी लुक हिमांशी खुराना का सबसे ड्रीमी लुक हाले बेरी की लो-कैलोरी एवोकाडो आइसक्रीम गर्मी को मात देने के लिए हल्दी के स्वास्थ्य लाभ हरी स्मूदी के स्वास्थ्य लाभ हरनाज़ संधू इन मोनोक्रोम तस्वीरों में लुभावनी लग रही हैं