बॉलीवुड में अपनी गायकी से सबों के दलों में बसने वाले सिंगर दिलेर मेहंदी ने भोजपुरी हिट मशीन खेसारीलाल यादव की फिल्म के लिए 4 बेहतरीन गाना गाया है। इस फिल्म का नाम ‘रंग दे बसंती’ है, जो एस आर के म्यूजिक फिल्म्स के बैनर से बन रही है और इस फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। देश भक्ति पर आधारित उनकी इस फिल्म के एक गाने में दिलेर मेंहदी की आवाज होगी और यह गाना खुद बेहतरीन सिंगर की पहचान रखने वाले खेसारीलाल यादव पर फिल्माया जाएगा। आपको बता दें कि फिल्म ‘रंग दे बसंती’ का निर्माण बड़े स्केल पर हो रहा है। इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ रति पांडे, डायना खान, अमित तिवारी, मीर सरवर, फिरोज खान, राज प्रेमी और सुजान सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।

वहीं इस गाने को गाने के बाद दिलेर मेहंदी ने कहा कि मुझे भोजपुरी फिल्म का एक गाना ऑफर हुआ है, जिसके लिए मैं उत्साहित था। यहगाना गा कर मुझे बेहद अच्छा लग रहा है। हमारा यह गाना हर घर में बजाया जाएगा और लोग इसे सुनना पसंद करेंगे। गाना अविश्वसनीय रूप से बेहद खास है। इसे साइन करने के बाद, मुझे बहुत अच्छा लगा। पटना, बिहार का मूल निवासी होने के नाते, भोजपुरी भाषा और उद्योग दोनों मेरे करीब हैं।” विदित हो कि दलेर मेहंदी ने संगीत जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, खासकर भांगड़ा शैली और अपने प्रसिद्ध बॉलीवुड गानों पर अपने काम से। उन्हें ‘बोलो ता रा रा’, ‘तुनक तुनक तुन’, ‘हो जाएगी बल्ले बल्ले’, ‘रंग दे बसंती’, ‘ना ना ना रे’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

इससे पहले खेसारीलाल यादव ने दिलेर मेहंदी की तारीफ करते हुए कहा कि दलेर मेहंदी की आवाज गाने के लिए जरूरी थी। उनकी आवाज ने इस गाने के प्रभाव को बढ़ा दिया। यह बेहद खुशी की बात है कि हमारी फिल्म और गाने को उनका आशीर्वाद मिला। यह पूरी टीम और भोजपुरी समाज के लिए गर्व की बात है। खेसारीलाल ने कहा कि एस आर के म्यूजिक फिल्म्स और रौशन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए बेहद प्रयास कर रहे हैं। उसी दिशा में भोजपुरी की आत्मा को जीवित रखते हुए फिल्मों में कहानी और प्लॉट के अनुसार विविधताओं का समावेश करना उनकी पहचान बन चुकी है। इस वजह से आज उनके सारे प्रोजेक्ट्स यूनिक होते हैं और उनके साथ काम करने में हर बार मजा आता है।

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।