Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बॉलीवुड और भोजपुरी सहित कई भाषाओं में सैकड़ों फिल्में कर चुके मशहूर अभिनेता बृजेश त्रिपाठी का मुम्बई के कांदिवली में उनके निवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे लगभग 72 साल के थे और विगत 46 सालों से फ़िल्म जगत में सक्रिय थे । बृजेश त्रिपाठी ने अमिताभ बच्चन , शाहरुख खान , सलमान खान, रजनीकांत सहित तमाम बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर किया था ।

भोजपुरी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री के दोनों दौर को काफी नजदीक से देखा और महसूस किया था । उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में मनोज तिवारी, रवि किशन , दिनेश लाल यादव , पवन सिंह व खेसारी लाल यादव सहित तमाम लोगों के साथ काम किया था । उनके अचानक यूँ हीं चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है । उनके निधन पर फ़िल्म अभिनेता सह गोरखपुर से सांसद रवि किशन कहते हैं कि बृजेश त्रिपाठी जी के साथ हमने लगभग 100 फिल्में किया था

फ़िल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला बृजेश त्रिपाठी के इस असामयिक निधन से काफी दुःखी हैं , वो कहते हैं कि बृजेश त्रिपाठी जी हमारे सबसे खास लोगों में शुमार थे, उन्होंने हमें शुरुआती दिनों से प्रोत्साहित किया था उनका चले जाना भोजपुरी फ़िल्म जगत से एक युग के चले जाना है । मैं विशेष तौर पर उनके निधन से आहत हूँ । ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को स्वर्ग से सर्वोच्च सम्मान से सुशोभित करें ।











