मुम्बई, 21 दिसम्बर 2023: भोजपुरी और बॉलीवुड संगीतकार मुन्ना दुबे के मुम्बई आवास से हुई भयँकर चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने हाथ साफ करते हुए लाखों की नकदी, गहने और कई महंगे आइटम चुराए। मुन्ना दुबे ने इस घटना की शिकायत मुम्बई के गोरेगाँव थाने में करते हुए FIR (0774/2023) दर्ज कराई है।

मुम्बई के गोरेगाँव स्थित मोतीलाल नगर 1 में रहने वाले मुन्ना दुबे के अनुसार, वे पिछले 19 दिसम्बर को रात्रि में अपने आवास पर नहीं थे। जब वे 20 दिसम्बर को वापस आए, तो उन्होंने देखा कि उनके घर से कई महंगे आइटम और नकदी गायब हो गए हैं।

उनकी सोने की तीन अंगूठी, दो चेन, 50,000 नकद रुपये, और टाइटन की घड़ी समेत कई आइटम चोरी हो गए। मुन्ना दुबे ने घर की हालत देखकर तत्काल पुलिस में रिपोर्ट करने का निर्णय लिया और गोरेगाँव पुलिस चौकी में चोरी की FIR दर्ज कराई।

मुन्ना दुबे बॉलीवुड, भोजपुरी, और मराठी म्यूजिक में एक जाने माने संगीतकार हैं जिन्होंने कई सुपरहिट गाने कम्पोज किए हैं। उन्होंने बिहार के बक्सर जिले से अपने संगीत की दुनिया में कदम रखा था और फिर मुम्बई में करियर बनाया। उनकी सुपरहिट धुनों ने उन्हें बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर बना दिया है।

चोरी के मामले में पुलिस ने शीघ्र कदम उठाए हैं और जल्दी ही चोरों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई करेगी, इसकी पुष्टि की गई है।

By khabarhardin

Journalist & Chief News Editor