Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

भोजपुरी के हिट मशीन Khesari Lal Yadav (खेसारी लाल यादव) का दबदबा लगातार यूट्यूब पर कायम रहता है, फिर चाहे बात उनके किसी जोनर के गाने का हो। मिलियन का आंकड़ा उनके गाने को पार करते देर नहीं लगती। इसलिए भोजपुरी के मोस्ट प्रामिसिंग स्टार के रूप में वे अपनी पहचान रखते हैं। उनकी इस खासियत की झलक उनके नए गाने “ए चुनमुनिया” में भी देखने को मिला रहा है। इस गाने ने वीक पूरा होने से पहले ही 9 मिलियन व्यूज के आँकड़े को पार कर लिया है। इस गाने को अबतक 9,163,568 लोगों ने देख लिया है।
Khesari Lal Yadav (खेसारी लाल यादव) के इस गाने में पहली बार माही – मनीषा का जलवा भी देखने को मिल रहा है। माही – मनीषा स्टेज शोज की दुनिया में काफी चर्चित और लोकप्रिय हैं और सोशल मीडिया में दोनों के फैंस की तादाद भी बेहद है। इस गाने में दोनों बहन खेसारीलाल यादव की चुनमुनिया बन धमाल मचा रही हैं। गाना कमर्सियल के साथ डांस नंबर है, जिसे भोजपुरी के दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया है और गाने को खूब व्यूज मिल रहे हैं।

वहीं, इस गाने को लेकर Khesari Lal Yadav (खेसारी लाल यादव) ने कहा कि “ए चुनमुनिया” बेहद शानदार गाना है। चुनमुनिया एक प्यारा सा वर्ड है। जिसे हमने अपने गाने में पिरोया है। यह सबों को पसंद आ रही है, तभी हमारे गाने को 10 मिलियन के करीब लोगों ने देखा और अपना प्यार व आशीर्वाद दिया है। उम्मीद करता हूँ कि आप सबों का प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही हमारे सभी गानों और फिल्मों को मिलता रहे, जो सिर्फ आपके मनोरंजन के लिए बनाता हूँ। मैं ये मानता हूँ कि ये गाने सिर्फ मेरे नहीं हैं, ये आपके भी हैं। इसलिए गाने को हिट कराने की जिम्मेदारी आपकी भी है।
आपको बता दें कि Khesari Lal Yadav (खेसारी लाल यादव) का गाना “ए चुनमुनिया” बदनाम इंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को खेसारीलाल यादव ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है। अभिषेक भोजपुरिया इसके गीतकार हैं और संगीत मोनू सिन्हा ने दिया है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। निर्देशक आशीष सत्यर्थी है। डीओपी संतोष यादव हैं। कोरियोग्राफर सनी सोनकर हैं।