Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
जमशेदपुर : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता निशांत उज्जवल, धर्मेंद्र के मेहरा और निर्देशक रवि सिन्हा की नई भोजपुरी फिल्म “जय संतोषी मां” की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी, जय यादव और मनोज टाइगर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

फिल्म के निर्माता निशांत उज्जवल ने बताया कि “जय संतोषी मां” एक पारिवारिक और धार्मिक कहानी से प्रेरित फिल्म है, जिसका निर्माण हम लोग वर्तमान समय के हिसाब से किया हैं। इस फिल्म में रानी चटर्जी की भूमिका बेहद अहम है वहीं जय यादव भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे।
निशांत ने आगे बताया कि हमारी कोशिश है कि हम एक ऐसी फिल्म बनाएं जो मनोरंजन के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक समृद्ध विरासत से दर्शकों रूबरू हो सके। यह फिल्म एक घटना पर आधारित है जिसमें मां संतोषी की परंपरा महिमा को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

वही फिल्म की अभिनेत्री रानी चटर्जी ने कहा कि फिल्म “जय संतोषी मां” को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। फिल्म में उनका महत्वपूर्ण किरदार है, जिसकी तैयारी उन्होंने खूब की है। रानी चटर्जी ने बताया कि फिल्म के संवाद और गाने भी इतनी शानदार होंगे कि दर्शक इसे खुद को जोड़ पाएंगे।
फिल्म में मुख्य भूमिका रानी चटर्जी, जय यादव, मनोज टाइगर के साथ नीतिका जायसवाल, सुषमा मिश्रा, रंभा सहनी, मोहन कुमार, परितोष कुमार, रजनीश पाठक, सुजान सिंह, राकेश दुबे, प्रिया शर्मा, पूनम और प्रियांशु सिंह हैं। मेहमान भूमिका में भाजपा विधायक व गीतकार विनय बिहारी भी नजर आएंगे।

फिल्म के सह निर्माता डॉ संदीप उज्जवल, सुशांत उज्जवल हैं। गीत प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। संगीत निर्देशक रजनीश मिश्रा, भरत चौहान हैं। नृत्य निर्देशक पप्पू खन्ना हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। डीओपी मनोज कुमार हैं।
फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी।











