काजल राघवानी और रिंकू घोष बनी “देवरानी जेठानी”काजल राघवानी और रिंकू घोष बनी “देवरानी जेठानी”

B4U मोशन पिक्चर्स और वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म “देवरानी जेठानी” का धांसू फर्स्ट लुक आज आउट कर दिया गया है। प्रदीप सिंह कृत इस फिल्म के फर्स्ट लुक में भोजपुरी की दो दिवा “देवरानी जेठानी” की भूमिका में नजर आ रही हैं। यानि इस फिल्म की मुख्य भूमिका में काजल राघवानी और रिंकू घोष मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म की कहानी घर – परिवार पर आधारित है। फिल्म की जोनर सामाजिक है और इसमें पारिवारिक ड्रामा दर्शकों को देखने को मिलने वाली है। फिल्म की पहली झलक दर्शकों में इस फिल्म के लिए उत्सुकता पैदा करने वाली है। इस वजह से रिलीज के बाद फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर वायरल भी होने लगा है।

प्रदीप सिंह की भोजपुरी फिल्म “देवरानी जेठानी” का फर्स्ट लुक आउट

फिल्म “देवरानी जेठानी” के फर्स्ट लुक रीविल होने के बाद निर्माता प्रदीप सिंह ने कहा कि “देवरानी जेठानी” के रिश्ते पर आधारित कई फिल्में लोगों ने देखी होगी। लेकिन हमारी फिल्म उन सब से अलग और नया है। हमने इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ किया है। फिल्म महिला प्रधान है, यह तो फिल्म के लुक और नाम से पता चल गया होगा।

लेकिन इसका हर एक किरदार खास है, जो फिल्म की कहानी को पूरी सार्थकता के साथ आगे लेकर चलने वाली है। फिल्म की कहानी तो हम अभी शेयर नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी इतना कहेंगे कि इस फिल्म को कोई भी सहजता के साथ घर – परिवार के तमाम लोगों के साथ मिलकर देख सकेगा। खासकर महिलायें खुद को कहीं न कहीं फिल्म से रिलेट भी कर पायेंगी। प्रदीप सिंह ने कहा कि हमारी फिल्म बिग बजट के साथ कमर्शियल भी है, लेकिन यह भोजपुरी सिनेमा की अद्भुत कृति साबित होगी।

देवरानी जेठानी
देवरानी जेठानी

आपको बता दें कि “देवरानी जेठानी” में काजल राघवानी और रिंकू घोष के साथ मुख्य भूमिका में गौरव झा और देव सिंह नजर आएंगे। इसके अलावा बाल कलाकार चाहत, ललित ललित उपाध्याय, भानु पांडेय, रिंकू भारती मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह और प्रतीक सिंह हैं। निर्देशक अजय कुमार झा हैं। लेखक अरबिंद तिवारी हैं। संगीत ओम झा और गीत अरबिंद तिवारी का है। छायांकन डी के शर्मा का है। नृत्य कानू मुखर्जी, पीआरओ रंजन सिन्हा और कार्यकारी निर्माता कमल यादव हैं

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं। रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है। पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।