रितेश पांडेयरितेश पांडेय

भोजपुरी सिनेमा आज के समय में देश और दुनिया का जाना-पहचाना नाम बन चुका है। अब भोजपुरी सिनेमा की पहचान सिर्फ यूपी और बिहार तक ही नहीं रह गई है, बल्कि कई विदेशियों को भी अब भोजपुरी फिल्में व भोजपुरी गाने सुनते देखा गया है।

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता को देखते हुए अब मेकर्स भी अलग और उन्दा विषय को चुनाव करने लगे लगे। जो समाज को मनोरंजन के साथ साथ कोई न कोई संदेश भी दे। हाल ही में निर्माता रत्नाकर कुमार एक के बाद एक फिल्मों को घोषणा की थी। जिसमें से एक भोजपुरी
फ़िल्म आसरा भी है। अब निर्माता रत्नाकर कुमार ने रितेश पांडेय स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘आसरा’ का फर्स्ट लुक आउट कर दिया है। जिसे ब्लैक एंड व्हाइट सेड में कुछ रंगों के साथ पेश किया है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में अभिनेत्री सपना चौहान किसी बाग में बैठी हुई एक टक किसी चीज को निहारे जा रही हैं, वही पास में बैठे रितेश पांडेय अपने सामने बैठी सपना को देखे जा रहे हैं वे उनकी सुंदरता में इस कदर खोए हुए नजर आ रहे हैं कि मानो उन्हें दुनिया से कोई लेना देना ही नहीं बस अपनी प्रियतम को देखकर ही उन्हें सुकून मिल रहा हैं।


आसरा के फर्स्ट लुक में दोनों ही मुख्य अभिनेता अभिनेत्री बेहद ही सदा और सिंपल लुक में नजर आ रहे हैं दोनों के ऊपर न कुछ खास मेकअप और न कोई ताम झाम है। इस लुक से ऐसा लगता है कि ये फिल्म समाज को कुछ अलग ही संदेश देने वाली है।


फर्स्ट लुक को निर्माता रत्नाकर कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसके कैप्शन में लिखा है फर्स्ट लुक आसरा।
इस पोस्टर को लेकर निर्माता ने कहा कि आज शारदीय नवरात्रि के पहला दिन है और आसरा का फर्स्ट लुक आउट करने के लिए इससे बेहद कोई दिन हो ही नहीं सकता है। आज आप सबके बीच फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है। फिल्म बहुत ही सुंदर विषय पर बनाई गई है। जो दर्शकों को बहुत अच्छी सीख देंगी। क्योंकि सिनेमा समाज का दर्पण है इसलिए हम इसे बहुत ही सोच समझ कर बनाना होता है। जल्द ही हम फिल्म का टीजर और ट्रेलर लेकर आएंगे।

इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई रमणीय स्थलों पर की गई है। फिल्म की कहानी बहुत ही यूनिक होने वाली है क्योंकि अनंजय रघुराज जब भी कोई कहानी लेकर आते हैं। तो वो बहुत ही हटके होती हैं। वही रितेश पांडेय आज इंडस्ट्री में सुपरस्टार की पदवी हासिल कर चुके हैं। उनकी हर फिल्म दर्शकों के मन पर एक छाप छोड़कर जाती है।

जो एक अच्छी कहानी के साथ एक संदेश भी देती है। जैसे कि इस फिल्म का नाम आसरा है तो इसमें रितेश पांडेय, सपना चौहान या नेहा पाठक किसे आसरा देंगे। ये तो फिल्म की कहानी के ऊपर निर्भर करता हैं।


वर्ल्डवाइड चैनल जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत आसरा के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसकी सह निर्माता निवेदिता कुमार है। इसके निर्देशन की कमान निर्देशक अनंजय रघुराज ने संभाल रखी है। वही इसका फिल्मांकन जग्गी पाजी करने वाले हैं।

फिल्म के राइटर राकेश त्रिपाठी, डीओपी जगमिंदर सिंह हुंदल, बिजनेस हेड इमरोज अख्तर, म्यूजिक रजनीश मिश्रा सजन मिश्रा एवं शुभम तिवारी, लिरिक्स रजनीश मिश्रा, आशुतोष तिवारी, शुभम सेगेरावल और दुर्गेश, एडिट कोमल वर्मा, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, मनोज गुप्ता, दिलीप मिस्त्री और महेश आचार्य, बैकग्राउंड म्यूजिक असलम सुरती, एक्शन प्रदीप खड़के और दिनेश यादव, टीज़र और ट्रेलर विकास पवार, पोस्ट प्रोडक्शन 3स्टूडियो, कॉस्टयूम डिजाइनर बादशाह खान, पीआरओ रंजन सिन्हा,ब्रजेश मेहर, रामचंद्र यादव, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राजेश सिरसट, प्रोडक्शन मैनेजर अख्तर, सोनू।
फिल्म में मुख्य रूप से रितेश पांडेय, सपना चौहान, नेहा पाठक, अवधेश मिश्रा और मनोज टाइगर नजर आएंगे।

By ब्रजेश मेहर

बृजेश मेहर एक अनुभवी पत्रकार और P.R.O. हैं जिनका भोजपुरी सिनेमा पर विशेष ध्यान है। मनोरंजन उद्योग में कई वर्षों के करियर के साथ, ब्रजेश ने भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में खुद को एक जानकार और सम्मानित आवाज के रूप में स्थापित किया है। एक पत्रकार के रूप में, ब्रजेश ने भोजपुरी सिनेमा से संबंधित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर किया है, जिसमें अभिनेताओं और निर्देशकों के साक्षात्कार, बॉक्स ऑफिस के रुझानों का विश्लेषण और नवीनतम रिलीज़ की समीक्षा शामिल है। उन्होंने उद्योग में कई प्रमुख प्रकाशनों में योगदान दिया है और अपनी व्यावहारिक और सूचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए एक प्रतिष्ठा बनाई है।