Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Bhojpuri Song 2023: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने नेहा राज के लेटेस्ट भोजपुरी लोकगीत ‘बेलना’ में अपने बेबाक एक्सप्रेशंस से दर्शकों को प्रभावित किया है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया यह गीत पहले ही प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे शानदार समीक्षाएं मिल रही हैं।
गाने में, माही अपने सह-कलाकार के साथ गुलाबी और बैंगनी रंग की साड़ी में शानदार मस्ती करती नजर आ रही हैं। उनके अभिनय और भावों की प्रशंसा प्रशंसकों ने की है जो सोशल मीडिया पर गाने को उत्सुकता से साझा कर रहे हैं।
पिंकू बाबा द्वारा लिखे गए गाने के बोल माही के चरित्र की कहानी बयां करते हैं जो दहेज को लेकर अपने पति से लड़ रही है। विनय विनायक द्वारा संगीतबद्ध किया गया संगीत पूरी तरह से गीत के बोलों को पूरा करता है और गीत की समग्र अपील में जोड़ता है।
भोजपुरी सिनेमा और संगीत वर्षों से लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं, और यह नवीनतम गीत शैली के बढ़ते प्रशंसक आधार का एक और प्रमाण है। गाने में नेहा राज और माही श्रीवास्तव के बीच की केमिस्ट्री को सराहा गया है, और प्रशंसक इन दोनों प्रतिभाशाली कलाकारों के बीच और अधिक सहयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
नेहा राज के भोजपुरी लोकगीत ‘बेलना’ में माही श्रीवास्तव ने अपने एक्सप्रेसशन से किया दर्शकों को इम्प्रेस

भोजपुरी फिल्मों और गानों को आज हर जगह काफी पसंद करते हैं। आए दिन भोजपुरी गाने सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच अब भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट सिंगर नेहा राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जोड़ी फिर से एक धमाकेदार गाना लेकर आई है। इस गाने ने रिलीज होते ही बवाल मचा दिया है।
नेहा राज और माही श्रीवास्तव के नए गाने का टाइटल ‘बेलना’ हे। इस गाने ने रिलीज होते ही हर तरफ गर्दा मचा दिया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को फैंस का काफी पसंद कर रहे हैं। गाने को नेहा ने अपनी आवाज दी है और इसे माही श्रीवास्तव पर फिल्माया गया है। माही की अदाओं पर उनके चाहने वाले फिदा होते नजर आ रहे हैं।

गाने की बात करें तो माही अपने पति कहती नजर आ रही हैं कि पांच लाख रुपिया लिहला… लिहला बुलेट गड़िया..बन्हवा खोलाई मे पापा दिहले भुअरी पड़िया…त सास के कहानवा कवनो करब ना…त दाई खोज द बलमुआ बेलना धरब ना…की देहले बानी दहेज़ खटनी करब ना…।
इस गाने में माही और उनके को स्टार के बीच की नोकझोक बेहद ही खास लग रही है। इसमें माही ने पिंक कलर की साड़ी में बहुत ही सुंदर दिख रही है। गाने में उनके एक्सप्रेसशन से भी कमाल के दिख रहा हैं।

गाने में माही अपने पिया से लड़ती नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा हे। वहीं, माही पर्पल रंग की साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘बेलना’ को सुपरसिंगर नेहा राज ने गाया है। वही इस गाने के लेखक पिंकू बाबा हैं। इसका संगीत विनय विनायक ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। बेलना के निर्देशन भोजपुरिया है। इसके कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, सनी सोनकर, एडिट पंकज साव और डीआई रोहित ने किया है।











