पल्लवी गिरीपल्लवी गिरी

वाराणसी: भोजपुरी फिल्म जगत की प्रमुख अभिनेत्री पल्लवी गिरी को उनकी अभिनय कला और प्रशंसनीय अदाकारी के लिए बेहद प्रतिष्ठित एक सम्मान से नवाजा गया है। पल्लवी गिरी को वाराणसी में आयोजित “ग्रीन सितारा अल्बम अवार्ड शो” में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड सम्मानित किया गया है।


उनकी भोजपुरी अल्बम “हमके दुल्हिन बनाल न त दोसर लेकर जाई” के गाने ने दर्शकों के दिलों में राज किया और उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान का हकदार बना दिया। उनके अभिनय और अदाकारी ने फिल्म जगत में एक अलग पहचान बना दी है।


पल्लवी गिरी ने इस सम्मान को प्राप्त करते हुए अपने चाहने वालों का धन्यवाद व्यक्त किया और उन्हें अपने सफलता में साथ देने वाले फिल्म संगीतकारों, निर्माताओं, निर्देशकों, अभिनेताओं, और समर्थकों का भी आभार व्यक्त किया।

ग्रीन सितारा अल्बम अवार्ड शो के इस उत्कृष्ट समारोह में पल्लवी गिरी के गाने के अलावा, दूसरे कई गानों को भी सम्मानित किया गया है, जो भोजपुरी सिनेमा के जज्बे और ताकत को प्रतिनिधित्व करते हैं।

पल्लवी गिरी इन दिनों भोजपुरी फिल्मो की सूटिंग में लगातार ब्यस्त है। जिसमे से बहुत जल्द रिलीज के कगार पे ये सारी फ़िल्म मैं तेरा दीवाना , गंगा राज , भैया जइसन केहू नही , दीवाना मैं या तू , छठी मैया सारी फिल्में है।