Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुर सम्राट पावर स्टार पवन सिंह का एक और सावन स्पेशल गाना “मजनुए के दुल्हा बनाई जी” रिलीज हो गया है। इस गाने के जरिए पवन सिंह में बाबा भोलेनाथ से दो प्रेमियों को मिलाने की अर्जी लगा दी है जिसके बाद से यह गाना तेजी से हर जगह वायरल हो रहा है। यह गाना जितना भोलेनाथ की भक्ति भाव से भरा है उतना ही इस गाने के धुन पर पवन सिंह, बेबी काजल के साथ झूमते नजर आ रहे हैं और बाबा को कह रहे हैं कि “मजनुए के दुल्हा बनाई जी”। यह गाना ए जे फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।
गाना “मजनुए के दुल्हा बनाई जी” का कांसेप्ट बेहद अलग है, जिसे शिव भक्तों ने खूब सराहा है। इस गाने में पवन सिंह ने भोजपुरी सुरीली सुरों की मलिका शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है जो बेहद कर्णप्रिय और आकर्षक है। गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि हर साल बाबा भोलेनाथ की पूजा के लिए सावन का महीना उचित माना गया है।
कहा यह भी गया है कि इस माह में पूरी भक्ति भाव से महादेव का स्मरण करने वाले की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। खासकर कुंवारी लड़कियां वर के लिए सोमवारी का व्रत करती हैं। तो हमने इस गाने के जरिए उन लड़कियों को चहेता वर मिले इसके लिए अर्जी दी है। गाने का फ्लो लोकगीत की तरह है और यह किसी के भी जेहन में आसानी से उतर जाने वाला है। इसलिए हम आप सबों से आग्रह करेंगे कि आपके इस गाने को खूब सुने। अपना प्यार और आशीर्वाद दें ताकि यह आपका गाना और भी बड़ा बने।

बताते चलें कि गाना “मजनुए के दुल्हा बनाई जी” पवन सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। गीतकार शैलेश राज यादव और संगीत प्रियांशु सिंह हैं। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं। सहयोग रितिक सिंह एवं विक्की सिंह और संकल्पना दीपक सिंह का है।