Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

वायरल स्टार राकेश मिश्रा के बाहुबली सीरीज का नया गाना “ बाहुबली 2- तैयार हैं हम” आज रिलीज कर दिया गया है, जो एक बार फिर से भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में वायरल होने लगा है। इससे पहले अभी हाल ही में उनका गाना ‘बाहुबली – अपना नाम ही ब्रांड है’ नेभोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था।

उसके बाद एक बार फिर से वे गाना “ बाहुबली 2- तैयार हैं हम” लेकर आ गए हैं, जो रिलीज के बाद 24 घंटे से भी कम समय में 1.5 मिलियन से ज्यादा लोगों द्वारा देखा गया।
राकेश मिश्रा का गाना “ बाहुबली 2- तैयार हैं हम” टी सीरीज हमार भोजपुरी का फ्रेंचाइजी है और यह इसी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने का गीत संगीत, कांसेप्ट और मेकिंग उच्चतम दर्जे की है, जो किसी बॉलीवुड सॉन्ग से किसी भी मामले में कम नहीं है। वैसे आपको बता दें कि राकेश मिश्रा का भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड में अपना ही फैनबेस है। जो उनके गाने का इंतजार करते हैं। वही राकेश मिश्रा ने गाने को मिल रहे आशीर्वाद पर भोजपुरी दर्शकों का आभार जताते हुए कहा है कि ऑडियंस के अनुसार हमने इस गाने को बनाया है, जो बेहद एंटरटेनिंग है।

यही वजह है कि आप लोगों को यह पसंद भी आ रहा है और आपसे आग्रह भी है कि इस गाने को अधिक से अधिक लोगों तक ले जाएं। हम कलाकारों को और भी ज्यादा प्यार और सम्मान दें। राकेश ने कहा कि यह गाना हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आ रहा है। यह मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि t-series हमार भोजपुरी एक शानदार मंच है जहां से भोजपुरी के ऊपर उठाने के लिए एक जोरदार प्रयास चल रहा है। इसके तहत मजेदार बाहुबली सीरीज का यह दूसरा गाना है।

गौरतलब है कि गाना “ बाहुबली 2- तैयार हैं हम” में राकेश मिश्रा और शिल्पी राज की खूबसूरत आवाज एक बार फिर से लोगों पर जादू कर रही है। गाने के म्यूजिक वीडियो में पारुल ठाकुर के साथ राकेश मिश्रा की केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आने वाली है। गाने में लिरिक्स राकेश मिश्रा ने दिया है जबकि म्यूजिक रौशन सिंह का है। इस गाने में कांसेप्ट संग्राम सिंह, पीआरओ रंजन सिन्हा, डीओपी के सुनील और कोरियोग्राफर मंटू शर्मा है।