Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

भोजपुरी की सुपर हॉट अभिनेत्री और लाजवाब सिंगर अक्षरा सिंह का सावन स्पेशल गाना “हम ना जाइब देवघर” आज रिलीज हो गया है। यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जो अब लोगों के बीच वायरल होना शुरू हो गया है। यह अक्षरा सिंह का बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शाने वाला गाना है, जो अक्षरा सिंह ने बड़ी शिद्दत से बनाया है। गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और यह बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं के बीच भी खूब पसंद किया जा रहा है।

अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन, बाबा भोलेनाथ और भोजपुरी संगीत का अटूट रिश्ता शुरु से रहा है। हर साल सावन के महीने में बाबा की महिमा से भरपूर गाने रिलीज होते हैं। मैंने भी कई गाने गाए हैं। यह गाना भी उसी सीरीज में है। अक्षरा ने कहा कि “हम ना जाइब देवघर” एक बेहतरीन गाना है। सावन में चारों ओर शिव के जयकारों की गूंज है। प्रकृति और समस्त संसार शिव भक्ति में डूबा है। ऐसे में इस गाने से आप भी शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं। अक्षरा ने कहा कि आप हमारे गाने को सुनिए और इसे चार्ट बस्टर बना दीजिए। यह आपका ही गाना है।
गौरतलब है कि गाना “हम ना जाइब देवघर” को अक्षरा सिंह और विनय तिवारी ने अपनी मधुर आवाज दी है। गीतकार मनोज मतलबी हैं। संगीतकार शिशिर पांडेय हैं। निर्देशक रवि पंडित है