लखनऊ: भोजपुरी इंडस्ट्री के यूनिक एक्शन स्टार कथा प्रधान फिल्मों के लिए पहचान रखने वाले अभिनेता यश कुमार की अपकमिंग फिल्म अर्धनारी 2 की शूटिंग कंप्लीट हो गई है। फिल्म की शूटिंग जोर शोर से लखनऊ में चल रही थी। फिल्म में उनके साथ लीड रोल में संयुक्त राय नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद, मोनिका सिंह, चंद्रेश मेहता और निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं। फिल्म एक सामाजिक सरोकार और मनोरंजन कहानी पर बेस्ड है। अब यह फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन फेज में जाने वाली है, जिसके बाद इस फिल्म की इसी साल रिलीज होने की संभावना है।

वहीं फिल्म को लेकर यश कुमार ने कहा कि यह फिल्म मेरी जिंदगी की तमाम फिल्मों से काफी अलग है। इसे भोजपुरी ही नहीं अन्य भाषाओं के भी दर्शकों को देखना चाहिए। फिल्म की कहानी बहुत कुछ कहती है। कहानी तो अभी रिवील नहीं कर सकता, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि आप सभी पूरे परिवार के साथ जाकर इस फिल्म को जरूर देखें। मजा आएगा।

राज किशोर प्रसाद राजू के निर्देशन में सभी कलाकारों ने इस फिल्म में अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। जिस तरह से आज भोजपुरी फिल्में बन रही हैं, उस तरह से लगता है कि जल्द ही हमारी इंडस्ट्री और बड़े मुकाम पर पहुंचेगी। इसमें कलाकार और निर्माता के साथ-साथ दर्शकों की भूमिका भी अहम होगी।

उन्होंने कहा कि अर्धनारी 2 में संवाद से लेकर संगीत तक आपके दिल को छू लेने वाले हैं। एक्शन भी भरपूर है। रोमांस और इमोशन फिल्म को और भी मजबूत बनाती है। मुझे है कि जब बड़े पर्दे पर यह रिलीज होगी तब आप सभी का खूब आशीर्वाद मिलेगा।

आपको बता दें कि रामा प्रसाद प्रोडक्शन एवं चंद्रवर्षा इंटरटेनमेंट प्रा लि के बैनर से बनी इस फिल्म के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, रामा प्रसाद, मोनिका सिंह, चंद्रेश मेहता हैं। निर्देशक राजकिशोर प्रसाद राजू हैं। लेखक अरविंद तिवारी हैं। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। छायांकन समीर जहांगीर का है और फिल्म में यश कुमार, संयुक्ता राय, अवधेश मिश्रा, रोहित सिंह मटरू, सुबोध सेठ, बालेश्वर सिंह, हीरा यादव और सुशील सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

By रंजन सिन्हा

रंजन सिन्हा : भोजपुरी फिल्म पत्रकार और जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) हैं, जिनके पास मनोरंजन उद्योग में व्यापक अनुभव है। उन्हें भोजपुरी फिल्म उद्योग की गहरी समझ है और वे अपनी अंतर्दृष्टिपूर्ण रिपोर्टिंग और भोजपुरी फिल्मों की निष्पक्ष समीक्षा के लिए जाने जाते हैं।रंजन सिन्हा ने एक प्रमुख समाचार पत्र के लिए एक रिपोर्टर के रूप में पत्रकारिता में अपना करियर शुरू किया और जल्द ही भोजपुरी फिल्म उद्योग को कवर करने के लिए चले गए। उसके बाद से उन्होंने खुद को क्षेत्र के सबसे भरोसेमंद और सम्मानित पत्रकारों में से एक के रूप में स्थापित किया है, उनके काम को प्रमुख मीडिया आउटलेट्स में नियमित रूप से प्रदर्शित किया जाता है।पीआरओ के रूप में, रंजन सिन्हा ने भोजपुरी फिल्म उद्योग में कुछ सबसे बड़े नामों के साथ काम किया है, जिससे उन्हें अपनी फिल्मों को बढ़ावा देने और व्यापक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिली है। मार्केटिंग और प्रमोशन पर उनकी पैनी नजर है और ये अपनी इनोवेटिव और इफेक्टिव स्ट्रैटेजी के लिए जाने जाते हैं।