बेगूसराय, बिहार: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर धोखाधड़ी और गबन का आरोप लगा है। इस मामले में उनके खिलाफ बेगूसराय जिला न्यायालय में एक मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुकदमा गायक शिवेश मिश्रा ने दायर किया है।दरअसल, बीते 24 अक्टूबर 2023 को दुर्गा पूजा समिति लगमा समस्तीपुर द्वारा एक स्टेज शो का आयोजन किया गया था। दो घंटे के स्टेज शो के लिए आयोजन समिति ने अभिनेत्री अक्षरा सिंह को 5 लाख रुपए दिए थे। आरोप लगाया गया है कि प्रोग्राम के दिन अभिनेत्री अक्षरा सिंह आयोजन स्थल पर काफी लेट पहुंची थीं और करीब साढे बारह बजे रात में प्रोग्राम शुरू किया। इसी बीच प्रोग्राम के दौरान किसी दर्शक ने स्टेज पर रुपए फेंके, जिसके बाद अक्षरा सिंह ने गुस्से में माइक को फेंक दिया और प्रोग्राम को बीच में ही छोड़कर चली गईं।

Famous Bhojpuri Actress Akshara Singh
Famous Bhojpuri Actress Akshara Singh

शिवेश मिश्रा ने आरोप लगाया है कि अक्षरा सिंह ने उनके साथ धोखाधड़ी की है और उन्होंने उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने अक्षरा सिंह के खिलाफ क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया है।

मुकदमे में अक्षरा सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 420, 406, 427, 504 और 506 के तहत आरोप लगाए गए हैं। इन धाराओं में 2 से 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

कार्यक्रम के दौरान दर्शकों से गुस्सा हुईं, माइक फेंका और कार्यक्रम छोड़ दिया

अक्षरा सिंह ने अभी तक इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है।दरअसल ये पूरा मामला अक्टूबर महीने का है जब समस्तीपुर में अक्षरा ने स्टेज शो के दौरान मंच पर माइक फेंककर कार्यक्रम से लौट गई थी, जिसके बाद से भोजपुरी सिंगर शिवेश मिश्रा से सोशल मीडिया के जरिये अक्षरा सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और कार्यक्रम के पैसे भी मांगे, क्योंकि उस कार्यक्रम का आयोजन शिवेश मिश्रा ने ही किया था, कार्यक्रम को बीच मे ही छोड़कर शिवेश मिश्रा चली आई थी।

प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर धोखाधड़ी का आरोप

  • निर्धारित समय से काफी देर से पहुंची
  • कार्यक्रम के दौरान किसी दर्शक ने स्टेज पर रुपए फेंके, जिससे अक्षरा सिंह गुस्से में आ गईं और उन्होंने माइक फेंक दिया। इसके बाद, उन्होंने कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ दिया।
  • अक्षरा सिंह ने 2 घंटे के कार्यक्रम में केवल आधा घंटा किया

गायक शिवेश मिश्रा ने मांगी क्षतिपूर्ति , गायक शिवेश मिश्रा ने दर्ज कराया मुकदमा

अब मामले की सुनवाई बेगूसराय जिला न्यायालय में होगी। न्यायालय के फैसले के बाद ही यह पता चल पाएगा कि अक्षरा सिंह पर लगाए गए आरोप सही हैं या नहीं।

By khabarhardin

Journalist & Chief News Editor