निर्माता आनन्द कुमार रूँगटा द्वारा निर्माण की गई भोजपुरी फिल्म’ हम नही सुधरेंगे’ का फिल्म का चर्चा इन दिनों शोशल मीडिया पे जोर शोर से चल रही है। इसी दरवियान आज फिर से फिल्म का तीसरी पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का पोस्टर काफी शानदार और बेहतरीन है। फिल्म के पोस्टर में चांदनी सिंह के अलावा सभी हास्य कलाकार नजर आ रहे है। फिल्म की कहानी साफ सुथरी व फैमली ड्रामा से भरपूर हैं। फिल्म के गीत संगीत पे काफी धयान देकर बनाया गया है , जो की संगीत प्रेमियों को काफी पसंद आने वाली है। फ़िल्म की शूटिंग उत्तरप्रदेश के गोरखपुर व उत्तराखंड के ऋषिकेश व हरिद्वार में हुई है। फिल्म की ट्रेलर की बात करे तो बहुत जल्द इसी महीने में रिलीज किया जाएगा।

रूँगटा फ़िल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। निर्माता आनन्द कुमार रूंगटा है। फ़िल्म हम नहीं सुधरेंगे का निर्देशन किया है निर्देशक सुनील मांझी ने,इस फ़िल्म के लेखक हैं पिंकू दुबे, फ़िल्म हम नही सुधरेंगे के गीत लिखे हैं प्यारे लाल यादव, धरम हिंदुस्थानी व संदीप साजन ने जिसका संगीत निर्देशन किया है जाने माने संगीतकार मधुकर आनन्द व ओम झा ने। फ़िल्म हम नहीं सुधरेंगे के नृत्य निर्देशक हैं रिक्की गुप्ता, छायांकन किया है सरफराज खान ने ,मुख्य सहायक निर्देशक मिलन मन्जोषी है। फिल्म पीआरओ रितिक कौशिक है।

फ़िल्म के मुख्य भूमिका में चांदनी सिंह, संजय पांडे, लोटा तिवारी, मनोज टाईगर, केके गोस्वामी, माया, महेश आचार्य, प्रकाश जैश, संजय वर्मा, आनंद मोहन , सीपी भट्ट, कृष्ना सुधीर, वीआईवी विजेंद्र, सन्तोष श्रीवास्तव, गजेंद्र व प्रमोद चोखानी जैसे दिग्गज कलाकार है।

By khabarhardin

Journalist & Chief News Editor