Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260

दिवाली के अवसर पर आज एक नाजुक रिश्ते के मर्म को प्रस्तुत करने वाली कहानी पर बनी भोजपुरी के मशहूर निर्देशक प्रदीप सिंह की अपकमिंग फिल्म देवरानी जेठानी 2 का धांसू ट्रेलर आउट हो गया है। इस फिल्म में गौरव झा, देव सिंह, अंजना सिंह और संचिता बनर्जी मुख्य भूमिका में हैं, जिनकी अदाकारी ट्रेलर में उभर कर सामने आई है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह, अपूर्व मेड़तिया, मोनिका सिंह और प्रतीक सिंह हैं, जबकि निर्देशक अजय कुमार झा हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होगी। मगर उससे पहले इंटर10 रंगीला पर रिलीज इस फिल्म के ट्रेलर ने धूम मचा दी है। जिसको लेकर प्रदीप सिंह का कहना है कि यह तो महज ट्रेलर है, पूरी पिक्चर जब रिलीज होगी, तो दर्शकों को मनोरंजन का पूरा डोज मिलेगा।
Enterr10 टेलीविजन प्रा. लिमिटेड प्रेजेंट व वर्ल्डवाइड फिल्म्स प्रोडक्शन प्रेजें फिल्म देवरानी जेठानी 2 के ट्रेलर का रन टाइम 4 मिनट 33 सेकेंड है। शंख के उद्घोष के साथ फिल्म का ट्रेलर शुरू होता है और फिर देवरानी जेठानी के फ्रेम में झगड़ा इस फिल्म के ट्रेलर में देखने को मिलता। फिल्म में अयोध्या निवास की कहानी है, जिसमें दो भाई रहते हैं और एक की शादी गांव की लड़की से होती है। जबकि दूसरे की शादी शहर की लड़की से होती है। फिर शुरू होता है कलह और हो जाता है घर का बंटवारा। इस दौरान देवरानी और जेठानी के बीच की नोक झोंक के बीच आता है ट्विस्ट, जो फिल्म को एक रोचक मोड़ देता है। वह ट्वीट क्या है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी लेकिन उससे पहले हम बता दें की फिल्म का स्क्रीन प्ले बेहद शानदार है। इसके संवाद और संगीत किसी के भी दिलों में उतरने वाले हैं।

आपको बता दें कि फिल्म देवरानी जेठानी 2 के संगीतकार मुन्ना दुबे हैं। गीतकार प्यारे लाल यादव,मुन्ना दुबे व शेखर मधुर हैं। छायांकन मनोज सिंह ने किया है। संकलन गुर्जन्ट सिंह ने किया है। नृत्य कानू मुखर्जी का है। कला नाजिर सेख और मारधाड़ श्रवण कुमार का है। कार्यकारी निर्माता अनवर बिरानी व कमल यादव और पी.आर.ओ. रंजन सिन्हा हैं। फिल्म में अंजना सिंह, गौरव झा, अरोरा, ललित उपाध्याय और अन्य प्रमुख भूमिकाओं में हैं।।