वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्सवर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स

नई दिल्ली, 8 सितंबर, 2023 – भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और हटके पहचान रखने वाली म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स एक बार फिर से नया धमाका करने जा रही है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घोषणा की है कि वह इस साल सितंबर से लेकर दिसंबर तक कुल 9 फिल्मों का निर्माण करेगी।

इन फिल्मों के नाम हैं:

  • सितंबर: लाटरी, भाभी, छठ के बरतिया
  • अक्टूबर: बाबूजी, काली मेहंदी, सनम
  • नवंबर: बड़ी बहन, छोले भटूरे
  • दिसंबर: काला पत्थर

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने कहा कि, “हम भोजपुरी इंडस्ट्री को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम अपनी इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्मों का निर्माण करने जा रहे हैं, जो इंडस्ट्री में मील का पत्थर साबित होगी। इन सभी फिल्मों की बेहतरीन कहानियों पर काम कर रहे हैं, जिससे भोजपुरी इंडस्ट्री और भी ग्रोथ कर सके।”

यह घोषणा भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी खबर है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने पिछले कुछ वर्षों में कई सफल फिल्में दी हैं, जिनमें “रामपुर के वीर”, “मेरा भारत महान”, और “महादेव का गोरखपुर” शामिल हैं। कंपनी की इस नई पहल से भोजपुरी इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे दर्शकों को बेहतर फिल्में देखने को मिलेंगी।

By ब्रजेश मेहर

बृजेश मेहर एक अनुभवी पत्रकार और P.R.O. हैं जिनका भोजपुरी सिनेमा पर विशेष ध्यान है। मनोरंजन उद्योग में कई वर्षों के करियर के साथ, ब्रजेश ने भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में खुद को एक जानकार और सम्मानित आवाज के रूप में स्थापित किया है। एक पत्रकार के रूप में, ब्रजेश ने भोजपुरी सिनेमा से संबंधित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर किया है, जिसमें अभिनेताओं और निर्देशकों के साक्षात्कार, बॉक्स ऑफिस के रुझानों का विश्लेषण और नवीनतम रिलीज़ की समीक्षा शामिल है। उन्होंने उद्योग में कई प्रमुख प्रकाशनों में योगदान दिया है और अपनी व्यावहारिक और सूचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए एक प्रतिष्ठा बनाई है।