मुंबई: अगर आप यो यो हनी सिंह के जबरा फैन हैं, तो ये खबर आपको और खुश कर देगी! फिल्म निर्देशक मोजेज सिंह की डॉक्यूमेंट्री ‘यो यो हनी सिंह: फेमस’ को IIFA अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है। ये वही डॉक्यूमेंट्री है, जिसने रिलीज़ के बाद नेटफ्लिक्स के ग्लोबल टॉप 10 (नॉन-इंग्लिश) में दो हफ्तों तक धाक जमाई थी।
ये फिल्म सिर्फ हनी सिंह की ज़िंदगी की कहानी नहीं, बल्कि एक इमोशनल सफर है। इसमें उनके सुपरस्टार बनने से लेकर लाइमलाइट से गायब होने और फिर धमाकेदार कमबैक तक की पूरी कहानी दिखाई गई है। मोजेज सिंह ने इस फिल्म को इतने रियलिस्टिक तरीके से बनाया है कि देखने वाला खुद को इससे जुड़ा महसूस करता है। यही वजह है कि ये डॉक्यूमेंट्री लोगों के दिलों पर छा गई।
फिल्म के नॉमिनेशन पर मोजेज सिंह ने कहा कि ये सिर्फ उनकी फिल्म की सफलता का सबूत नहीं, बल्कि उनके विज़न और क्रिएटिविटी का भी सम्मान है। मोजेज सिंह आज की इंडस्ट्री में एक ऐसे डायरेक्टर के रूप में उभर रहे हैं, जो अपनी कहानियों से दर्शकों को गहराई तक छू लेते हैं।
अब देखना ये होगा कि IIFA में ये डॉक्यूमेंट्री बाज़ी मार पाती है या नहीं, लेकिन एक बात तो तय है – यो यो हनी सिंह का जलवा एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है!