Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
मुंबई, 30 सितंबर 2023: हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के प्रमोटर और प्रसारक संजय भूषण पटियाला ने अपने योगदान और महत्वपूर्ण काम के लिए मुंबई में हुए ‘वी बी मुंबई सेलेब्स अचीवर्स अवार्ड’ में सम्मानित किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि टेलीविजन के प्रसिद्ध एक्टर हितेन तेजवानी थे, जिन्होंने संजय भूषण पटियाला को सम्मानित किया।

इस अवार्ड शो के साथ ही, एक फैशन वॉक शो का भी आयोजन किया गया था, जिसमें संजय भूषण पटियाला ने इवेंट का पूरा प्रचार-प्रसार संभाला। इस खास कार्यक्रम के मुख्य आयोजक, अभिनेता हितेन तेजवानी के साथ ही, वृंदा भंडारी भी उपस्थित थीं, और उन्होंने भी संजय भूषण पटियाला का सम्मान किया।
इस विशेष कार्यक्रम के दौरान आदिल खान दुर्रानी, प्रणव वत्स, और अनवर शेख जैसे दिग्गज नामों ने भी भाग लिया और इस महत्वपूर्ण अवसर पर अपनी उपस्थिति से चमक दिखाई।

संजय भूषण पटियाला ने अपने संघर्षपूर्ण सफर में हिंदी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और समर्पण से अपना नाम बनाया है। उन्होंने फिल्मों के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उनके संघर्ष और सान्निध्य को यह सम्मान सबित करता है कि मेहनत और प्रतिबद्धता से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।
वी बी मुंबई सेलेब्स अचीवर्स अवार्ड के माध्यम से संजय भूषण पटियाला को उनके योगदान की महत्वपूर्ण मान्यता मिली है और उन्हें इस सम्मान के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं हैं।











