Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Shreya Ghoshal Concert Video : सिंगर श्रेया घोषाल के फैंस को हाल ही में उनके एक कॉन्सर्ट में बेहद खास और अनोखा पल देखने को मिला। शनिवार, 19 अक्टूबर को कोलकाता में आयोजित उनके म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान, एक फैन ने हजारों दर्शकों के बीच अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज करने का फैसला किया। इस यादगार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कॉन्सर्ट के बीच जब श्रेया गा रही थीं, तभी एक लड़के ने खड़े होकर श्रेया से प्रपोज करने की इजाजत मांगी। श्रेया पहले से ही मुस्कुराते हुए इस दिलचस्प अनुरोध पर हामी भरी और लड़के को सही तरीके से प्रपोज करने के लिए कहा। जैसे ही लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को अंगूठी पहनाई, श्रेया ने बैकग्राउंड में अपना मशहूर गाना “तुझमें रब दिखता है” गाकर इस खास पल को और भी शानदार बना दिया।
एक यूजर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “आज श्रेया घोषाल के म्यूजिक कॉन्सर्ट में एक लड़के ने तख्ती पकड़ रखी थी, जिस पर लिखा था ‘श्रेया, तुम मेरा दूसरा प्यार हो।’ श्रेया ने मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘तो फिर तुम्हारा पहला प्यार कौन है?’ जब लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड की ओर इशारा किया और कहा कि वह उसे प्रपोज करना चाहता है, तो श्रेया ने इस पल को खास बनाते हुए अपने गाने से माहौल को और भी रोमांटिक कर दिया।”
श्रेया का मजाकिया अंदाज भी इस पल को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता। उन्होंने हंसते हुए लड़के से पूछा, “मंत्र पढ़ दूं?” इस बात पर दर्शक भी ठहाके लगाने लगे। कॉन्सर्ट के बाद इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है, और लोग श्रेया की इस प्यारी हरकत की तारीफ कर रहे हैं।
सिंगर अपने ‘ऑल हार्ट्स टूर’ के तहत नेशनल ट्रिप पर हैं और उनके अगले कॉन्सर्ट 27 अक्टूबर को चंडीगढ़, 21 दिसंबर को लखनऊ, 11 जनवरी को इंदौर और 18 जनवरी को सूरत में होने वाले हैं।











