सहारा इंडिया समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार देर रात मुंबई में निधन हो गया। सुब्रत रॉय काफी दिनों से बीमार थे। उन्हें मेटास्टैटिक मैलिंगनैंसी, हाई ब्लड प्रेशर था। देश भर से लोग उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं। इतना ही नहीं क्रिकेट जगत और बॉलीवुड सेलिब्रेटीज के बीच भी शोक व्याप्त है।

जब सुब्रत रॉय ने दिया था अमिताभ बच्चन को सहारा, बदले में महानायक को करना पड़ा था ये काम

वैसे क्या आप जानते हैं कि सुब्रत रॉय की बॉलीवुड में अलग पैठ थी। उन्होंने कई फिल्में प्रोड्यूस कीं। इसके अलावा को कई सेलिब्रिटीज संग अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ संग भी उनका अच्छा रिश्ता था। दोनों की दोस्ती काफी चर्चित थी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों की दोस्ती कैसे शुरू हुई और किसने कराई।

अमिताभ की सुब्रत रॉय ने की थी मदद

अमिताभ बच्चन के जीवन में एक वक्त ऐसा था, जब वो दिवालिया हो गए थे। उस वक्त उन्हें मदद की जरूरत थी। ऐसे मुश्किल वक्त में उनकी ओर मदद का हाथ किसी और ने नहीं बल्कि सुब्रत रॉय ने बढ़ाया था। समाजवादी नेता अमर सिंह अमिताभ के काफी करीबी थे। अमर सिंह सुब्रत रॉय के भी खास थे। ऐसे में अमर ने अमिताभ की सुब्रत से मुलाकात कराई।

सुब्रत रॉय ने उस दौर में अमिताभ बच्चन की मदद की, लेकिन कहा जाता है कि अमिताभ को इस मदद की कीमत भी चुकानी पड़ी थी। अमिताभ, सुब्रत रॉय की कई पार्टियों में मेहमानों का स्वागत करते देखे गए थे। वहीं ये दावा किया जाता है कि उन्होंने इन पार्टियों में शराब भी सर्व की थी।

अमिताभ आए सुब्रत के काम

याद दिला दें कि सुब्रत रॉय ने हवाई सेवा शुरू की थी। इस हवाई सेवा में अमर सिंह और सुब्रत रॉय पार्टनर्स थे। इस दौरान भी अमिताभ और सुब्रत की दोस्ती देखने को मिली थी। अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में टॉप पर थे। उनकी सक्रियता सुब्रत और अमर सिंह के काम आई। उन्होंने कई सेलिब्रिटीज के साथ लाइजेनिंग की और इसी के चलते अमर सिंह और सुब्रत रॉय की हवाई सेवा से कई सेलिब्रिटीज को उत्तर प्रदेश दर्शन कराया गया। अमिताभ बच्चन की इस प्रतिभा को देख सुब्रत रॉय काफी खुश हुए थे और उन्हें मेंबर ऑफ ड्यूटी काउंसिल बना दिया था।

ऐसे में अमिताभ बच्चन, अमर सिंह और सुब्रत रॉय की दोस्ती काफी पॉपुलर हो गई थी। सुब्रत रॉय के बेटे और भतीजी की शादी में भी अमिताभ बच्चन का जलवा देखने को मिला था।

सुब्रत रॉय के निधन पर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, “सुब्रत रॉय जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वो एक महान बिजनेसमैन और एक अच्छे इंसान थे। उन्होंने हमेशा दूसरों की मदद करने में विश्वास किया। उनके निधन से देश ने एक महान व्यक्ति खो दिया है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।” सुब्रत रॉय के निधन से बॉलीवुड और बिजनेस जगत में शोक की लहर है।

By ब्रजेश मेहर

बृजेश मेहर एक अनुभवी पत्रकार और P.R.O. हैं जिनका भोजपुरी सिनेमा पर विशेष ध्यान है। मनोरंजन उद्योग में कई वर्षों के करियर के साथ, ब्रजेश ने भोजपुरी फिल्मों की दुनिया में खुद को एक जानकार और सम्मानित आवाज के रूप में स्थापित किया है। एक पत्रकार के रूप में, ब्रजेश ने भोजपुरी सिनेमा से संबंधित विषयों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर किया है, जिसमें अभिनेताओं और निर्देशकों के साक्षात्कार, बॉक्स ऑफिस के रुझानों का विश्लेषण और नवीनतम रिलीज़ की समीक्षा शामिल है। उन्होंने उद्योग में कई प्रमुख प्रकाशनों में योगदान दिया है और अपनी व्यावहारिक और सूचनात्मक रिपोर्टिंग के लिए एक प्रतिष्ठा बनाई है।