Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: संस्करण 6.9.0 के बाद से फ़ंक्शन seems_utf8 बहिष्कृत है! इसके बजाय wp_is_valid_utf8() का उपयोग करें। in /home/u888153276/domains/khabarhardin.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
प्रतिभाशाली एक्ट्रेस Surabhi Tiwari जल्द ही बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली है। सुरभि ने हिंदी, तेलगु, टीवी धारावाहिक और कई वेब सीरीज में काम किया है। Surabhi Tiwari ‘करले तू भी मोहब्बत 2’ में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती है।
इसके अलावा इन्होंने ये झुकी झुकी सी नजर, पिया अलबेला, संतोषी मां, दिल बेकरार, क्षार सागर मधनम में भी काम किया है। इस समय Surabhi Tiwari स्टार प्लस के शो ये झुकी झुकी सी नजर में अपने अभिनय का जादू चला रही है। वही जल्द ही वे एंडेमोल शाइन द्वारा निर्मित फिल्म “चीयर्स” में धमाल मचाने को तैयार है।
इस फिल्म में ऐक्ट्रेस अहम भूमिका निभाती हुई नजर आने वाली है। फिल्म में कई जाने माने कलाकार में नजर आने वाले हैं।

सुरभि ने कहा कि मेरा काम आज इंडस्ट्री को पसंद आ रहा है। इसके लिए मैं सभी दर्शकों का तहेदिल से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मेरे द्वारा निभाये किरदारों को इतना प्यार और दुलार दिया है। हालही में मेरी फिल्म बबली बाउंसर रिलीज हुई है , जिसमें मैंने तमन्ना भाटिया के साथ काम किया है। मेरी आने वाली फिल्मों में फिल्म पाइन कोन, चियर्स हैं इस अलावा में एक तेलगु फिल्म सीतान्तपेटा गेट कर रही हूं।
बात दें कि Surabhi Tiwari ने बबली बाउंसर, बॉम्बे बेगुम्स, टीवी शो ये झुकी झुकी सी नजर, पिया अलबेला, संतोषी मां, दिल बेकरार, क्षार सागर मधनम, करले तू भी मोहब्बत 2, वेब सीरीज लव, स्कैंडल एंड डॉक्टर, कौन? हु डीड इट में काम किया हैं। अब तक वह हिमालया, फ्लिपकार्ट, रेंटोमोजो जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के लिए 30 से अधिक टीवी और डिजिटल विज्ञापन कर चुकी हैं।

आपको बता दें कि Surabhi Tiwari एक इंजीनियर हैं और इंडस्ट्री में आने से पहले वे इंफोसिस में सॉफ्टवेयर डेवलपर के रूप में काम कर चुकी हैं। सुरभि को 3 बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों – इंफोसिस, कॉग्निजेंट और विप्रो द्वारा नौकरी की पेशकश की गई थी। सुरभि ने इंफोसिस में जाने का फैसला किया और वहां 1.5 साल तक काम किया और फिर इस्तीफा दे दिया। सुरभि 9 से 5 की नौकरी से कनेक्ट नहीं हो पाई। अब वे इंडस्ट्री में अपना एक मुकाम हासिल कर चुकी हैं। और अपने मौकों को अवसरों में बदल रही हैं।











